न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

New Year 2022 : खुद से करें नए साल पर ये 7 वादे, संवरेगा आपका ही जीवन

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वादे लेकर आए हैं जिन्हें खुद से कर आपका खुद का जीवन संवार सकते हैं। ये वादे आपकी सेहत को सुधारने के साथ ही जीवनशैली को व्यवस्थित करते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 9:25:41

New Year 2022 : खुद से करें नए साल पर ये 7 वादे, संवरेगा आपका ही जीवन

नया साल आने में अब तीन दिन ही बचे हैं और सभी नए साल का स्वागत जोश और उत्साह के साथ करते हैं। देखा जाता हैं कि नए साल में कई लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेते हैं और उसके अनुसार अपने जीवन में बदलाव लाते हैं। हांलाकि बहुत कम लोग होते हैं जो इसका अच्छे से पालन कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वादे लेकर आए हैं जिन्हें खुद से कर आपका खुद का जीवन संवार सकते हैं। ये वादे आपकी सेहत को सुधारने के साथ ही जीवनशैली को व्यवस्थित करते है। तो आइये जानते हैं इन वादों के बारे में।

बचत करें


घर पर रहते हुए अगर आप इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग अधिक कर रहे हैं और बेमतलब की चीजों पर खर्च करने लगे हैं तो इस साल नए साल पर यह वादा करें कि आप इस साल अच्‍छी बचत करेंगे। बेहतर होगा अगर आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के बजाय घर पर खाना बनाकर खाएं तो यकीनन आप कई बचत कर सकते हैं।

new year resolution,personality tips

हेल्‍थ पर दें ध्‍यान

कोरोना ने हमें सिखा दिया है कि हेल्‍थ से बड़ा कुछ नहीं होता। ऐसे में नए साल पर वादा करें कि आप बेहतर डाइट मेंटेन करेंगे और जहां तक हो सके घर का खाना खाएंगे। इसके अलावा सुबह या शाम के समय वॉक जरूर करेंगे। योग, प्राणायाम या एक्‍सरसाइज को अपने लाइफ स्‍टाइल में जरूर शामिल करेंगे।

योग को करें दिनचर्या में शामिल


होम ऑफिस की वजह से कई लोग इन दिनों रात भर काम करते हैं और सुबह देर तक बिस्‍तर पर पड़े रहते हैं। जिसका हेल्‍थ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। ऐसे में यह संकल्‍प लें कि इस साल सुबह सूर्योदय से पहले उठेंगे और उठकर योग ध्‍यान आदि करेंगे।

किताबों को दें समय


किताबें हमेशा से इंसानों की गाइड, दोस्‍त और गुरू रही हैं। ऐसे में नए साल पर यह सुनिश्चित करें कि कम से कम 10 से 12 किताबें साल भर में खत्‍म करना है। यकीन मानिये, किताबें आपको मानसिक रूप से काफी सुकून देंगी।

new year resolution,personality tips

रिलेशनशिप गोल

अगर आपकी रिलेशनशिप झगड़ों और कड़वी यादों से भरी है तो आप इस साल अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का रेजोल्यूशन ले सकते हैं। खुद से वादा करें कि बहस नहीं करनी है साथ ही पार्टनर की सराहना करना और उसे अच्छे काम पर कॉम्प्लिमेंट्स देना है।

पर्सनैलिटी ग्रूमिंग


आप अपनी पर्सनैलिटी ग्रूम करना चाहते हैं, वेट लूज करना चाहते हैं, कोई नया काम सीखना चाहते हैं तो आप इस नए साल में ऐसा करने का वादा करें।

बिस्‍तर पर जल्‍दी जाएं


इंटरनेट और मोबाइल की वजह से लोग आजकल देर रात तक टीवी और मोबाइल के सामने वक्‍त गुजारते हैं। जिस वजह से सोने का पैटर्न बिगड़ जाता है और इसका बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। ऐसे में इस साल यह तय करें कि आप बिस्‍तर पर जल्‍द जाएंगे और मोबाइल आदि दूर रखकर सोएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत