न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाणक्य नीति : कभी ना करें इन 7 लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास, मिल सकता हैं धोखा

। इन लोगों पर किया गया अंधा विश्वास आपको ही नुकसान पहुंचा सकता है। आइये जानते हैं इन लोगों के बारे में जिनसे थोड़ी दूरी बनाए रखने में ही आपकी भलाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 9:20:45

चाणक्य नीति : कभी ना करें इन 7 लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास, मिल सकता हैं धोखा

प्राचीन समय के एक महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और बुद्धिमानी पुरुष आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य का नीति शास्त्र आज के जीवन के परिपेक्ष्य में भी उचित साबित होता हैं। चाणक्य नीति में बताई गई बातें आपके जीवन की कई परेशानियों का हल बन सकती हैं और आपको संकटों से बचा सकती हैं। चाणक्य नीति में इंसान के आपसी भरोसे के बारे में भी बताया गया हैं। लोग जल्दी से अपने आसपास के लोगों पर भरोसा कर लेते हैं, जो कई बार उन्हें दुविधा में भी डाल देता हैं। चाणक्य नीति में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया गया हैं जिनपर कभी भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। इन लोगों पर किया गया अंधा विश्वास आपको ही नुकसान पहुंचा सकता है। आइये जानते हैं इन लोगों के बारे में जिनसे थोड़ी दूरी बनाए रखने में ही आपकी भलाई हैं।

never trust these people blindly,mates and me,relationship tips

अत्यधिक धनवान और स्वार्थी लोगों पर

ऐसे लोग जिनके पास बेशुमार पैसा हो वे कुछ भी कर सकते हैं। साथ ही अपने फायदे के लिए किसी को भी कितना भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे लोगों पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें।

सत्ताधारी व्यक्ति पर

आचार्य चाणक्य के मुताबिक ऐसे लोग जो आपसे कई गुना ताकतवर और सत्ताधारी हैं उन पर कभी भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। क्योंकि अगर गलती से कभी आपकी कोई बात इन्हें खटक जाए तो ये अपनी सत्ता के बल पर आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं और आप मुसीबत में पड़ जाएंगे।

प्रतिद्वंदी पर

किसी भी व्यक्ति को अपने प्रतिद्वंदी पर विश्वास नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति अपने प्रतिद्वंदी पर भरोसा करता है वह निश्चित तौर पर धोखा खाता है। प्रतिद्वंदी के रूप में चाहें आपका सगा संबंधी या भाई क्यों न हो उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए। चाणक्य मानते हैं कि जब कोई व्यक्ति किसी प्रतियोगिता में होता है तो उसे सभी रिश्ते नाते भुलाकर केवल जीत को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए।

never trust these people blindly,mates and me,relationship tips

लालची पुरुषों पर

जो पुरुष लालची होता है वो किसी दूसरे का तो क्या ही भला चाहेगा क्योंकि उसका ये लालच उसके स्वयं के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए चाणक्य नीति के अनुसार लालची पुरुष पर कभी भी आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग अपने छोटे से लाभ के लिए आपका फायदा उठा सकते हैं। वहीं आपके विरोधियों के साथ मिलकर भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

हथियार रखने वाले पर

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने पास हथियार रखता हो उस पर अंधा भरोसा करना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए ऐसे मनुष्य की बातों में न तो आसानी से आएं और न ही इन लोगों से किसी बात पर उलझें। ये हथियारधारी लोग किसी बात पर क्रोधित होकर आपको चोट भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए इनसे दूर रहने में ही भलाई है।

नए दोस्तों पर

चाणक्य नीति में चाणक्य ने यह कहा है कि नए दोस्त पर यकीन नहीं करना चाहिए। क्योंकि चार दिन के लिए दोस्ती करने वाले लोगों के साथ में उनका कोई न कोई स्वार्थ जुड़ा होता है। इसलिए वह सच्चे मन से दोस्ती का रिश्ता नहीं निभाते हैं। ऐसे लोगों पर विश्वास करना मूर्खता का परिचय देना है। भूल से भी कभी कुछ समय पुराने दोस्त पर विश्वास न करें। यह आपके लिए भविष्य में समस्या खड़ी कर सकता है।

लालची स्त्री पर

चाणक्य नीति में यह लिखा गया है कि किसी भी व्यक्ति को लालची स्त्री पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उस स्त्री पर कभी विश्वास न करें जो स्त्री धन, संपत्ति, गहने, भवन, सुख और संभोग की कामना से पुरुष के पास आती है। समय और हालातों के बदलने पर ऐसी स्त्री धोखेबाज साबित हो सकती है। इसलिए ऐसी स्त्रियों से बचकर रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती