न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवनसाथी में जरूर खोजें ये खूबियां, गलत फैसला बदल सकता हैं आपकी जिंदगी

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर पार्टनर में होनी चाहिए अन्यथा इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ता हैं। आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जिनपर आपको अपने होने वाले जीवनसाथी को परखना चाहिए।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 4:11:20

जीवनसाथी में जरूर खोजें ये खूबियां, गलत फैसला बदल सकता हैं आपकी जिंदगी

शादी का फैसला किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता हैं जिसपर आपका भविष्य टिका होता हैं। ऐसे में सही जीवनसाथी का चुनाव करना एक बड़ी चुनौती बन जाता हैं क्योंकि आपका एक गलत फैसला जीवन को बर्बाद कर सकता हैं। पार्टनर के साथ सही तालमेल ही रिलेशनशिप को अच्छे से आगे बढ़ा सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि जीवनसाथी का चुनाव करते समय उनमें जरूरी खूबियां ढूंढी जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर पार्टनर में होनी चाहिए अन्यथा इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ता हैं। आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जिनपर आपको अपने होने वाले जीवनसाथी को परखना चाहिए।

must find these qualities in life partner wrong decision can change your life,mates and me,relationship tips

जो डिमांड करने वाला पार्टनर न हो

अगर आप किसी के साथ डेट पर जा रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप जिसको अपना लाइफ पार्टनर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, कहीं वो आपसे अपनी सभी डिमांड्स तो पूरी नहीं करवा रहा। अगर आपका पार्टनर हमेशा आपसे किसी ना किसी चीज की डिमांड करता हो तो समझ जाना चाहिए कि वो आपके साथ बस अपनी डिमांग पूरी करने के लिए है। अगर वो आपके सामने किसी तरह की डिमांड नहीं रखता तो वो आपके बिना शर्त प्यार करने के लिए तैयार है। ऐसे शख्स पर आप विश्वास कर सकते हैं और उसे अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर चुन सकते हैं।

जिनके वैल्यू एक जैसे हों

एक शादी में दोनों लोगों में एक जैसे मूल्यों को होना बहुत मायने रखता है। इसका मतलब है कि दोनों में समान सामजिक सांस्कृतिक और एक जैसी सोच होना बहुत जरूरी है। इस तरह दोनों लोग खुश रह सकते हैं। ऐसे में आप अपने साथी के साथ बैठकर इस चीज को समझ सकते हैं कि आप दोनों आगे इस रिश्ते को बढ़ाने लायक हैं या नहीं। बता दें इससे आगे चलकर आपके बीच झगड़े नहीं होंगे।

must find these qualities in life partner wrong decision can change your life,mates and me,relationship tips

जो आपकी सोच का सम्मान करे

अगर आप अपने लिए एक अच्छे पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो ये जांच परख लें कि आपका पार्टनर आपकी सोच, आपके विचार और आपकी बातों का सम्मान करता है या नहीं। पार्टनर का मतलव ही होता है बराबर का अधिकार होना। कई पार्टनर की आदत होती है कि वो अपने पार्टनर की सोच या उनकी बातों को दबा कर अपनी बातों को ऊपर रखने की कोशिश करते हैं। अपनी बात को ही सही मानते हैं। अगर आपका पार्टनर आपको विचारों का पूरा सम्मान नहीं करता है तो ऐसा शख्स आपके लिए सही नहीं है। भले आपके और आपके पार्टनर के विचार बिल्कुल भी मेल ना खाते हों लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी सोच का सम्मान करता है तो तो आप ऐसे शख्स पर पूरा भरोसा कर सकते हैं।

जो आपको स्पेस दे


जब आप एक साथ समय बिताने का आनंद लेते हैं तो आपके जीवनसाथी को आपके दोस्तों के साथ समय बिताने से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।इसके अलावा आपका साथी आपको अपनी मनपसंद चीजों को करने से न रोके। एक स्वस्थ रिश्ते में दो लोग एक जूसरे को समझते हैं और सम्मान करते हैं कि उनके साथी अपने हिसाब से जीवन जीते रहें। अगर कोई लगातार आपकी सभी जरूरतों के लिए आप पर निर्भर है तो चीजें और बिगड़ सकती हैं। बता दें एक दूसरे पर एक हद तक निर्भरता एक खराब संकेत है।

must find these qualities in life partner wrong decision can change your life,mates and me,relationship tips

जिसे आपके पैसों का लालच न हो

अगर आपका पार्टनर आपसे खर्च कराने के चक्कर में रहता है। या फिर आपके पैसों को ज्यादा ध्यान देता है तो समझो वो स्वार्थ के लिए आपसे प्यार कर रहा है। क्योंकि अक्सर रिलेशनशिप में लोग अपने पार्टनर पर खर्चा करने से पीछे नहीं रहते है। लेकिन अगर आपको ऐसा लगे कि आपका पार्टनर सिर्फ आपके पैसों के लिए आपके साथ है तो आप उस पर बिलकुल भी समय बर्बाद ना करें। जो लोग बिना पैसों की परवाह के आपके साथ हैं उनसे आप सच्चा प्यार कर सकते हैं ऐसे शख्स के साथ आपक जीवन बिताने का फैसला कर सकते हैं।

जो आपको हर चीज में कंफर्टेबल महसूस करवाए


कुछ लोग उन रिश्तों में उलझन महसूस करते हैं जहां वे या तो फंसे होते हैं।ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी स्वतंत्रता की भावना खो दी हैं। यह जान लें कि जब आप सही जीवनसाथी से मिलते हैं, तो आपको ऐसा महसूस होगा कि आप उसे हमेशा के लिए जान चुके हैं।इसका मतलब है कि आपको अपने आप को बदलना या छोड़ना नहीं हैं।

must find these qualities in life partner wrong decision can change your life,mates and me,relationship tips

जो हमेशा आपका साथ दे

अगर आपका पार्टनर आपके हर फैसले और हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा है तो आप ऐसे पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं। ऐसा शख्स आपके साथ बहुत प्यार करता है और हमेशा आपके साथ रहने के लिए तैयार है। लेकिन आपको किसी तरह की दिक्कत या फिर परेशानी आती है और ऐसे वक्त में आपका पार्टनर आपका साथ नहीं दे तो समझिए ऐसा शख्स जिंदगी भर साथ निभाने के लिए सही नहीं है। ऐसे लोगों से जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लें। और अपने लिए एक सही पार्टनर को चुनें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत