न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से करें लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मैनेज, बनी रहेगी रिश्ते में मजबूती

। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आप प्यार की गहराई को अधिक बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 8:48:14

इन तरीकों से करें लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मैनेज, बनी रहेगी रिश्ते में मजबूती

आज के वक्त में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आम बात है जहां कामकाज, नौकरी और करियर के लिए दोनों पार्टनर को एक-दूसरे से दूर होना पड़ता हैं। ऐसे में दोनों पार्टनर दूर रहकर अपनी रिलेशनशिप को संभालने की कोशिश करते है। लेकिन कई बार इस लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को संभालने के दौरान किन्हीं कारणों की वजह से दूरियां आने लगती हैं और ब्रेकअप हो जाता हैं। लंबी दूरी के रिश्ते को अगर समझदारी से मैनेज किया जाए तो रिश्ते में मजबूती बनी रहती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आप प्यार की गहराई को अधिक बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

long distance relationship tips,mates and me,relationship tips

बनाए रखें कनेक्शन

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे अहम संपर्क या समय-समय पर बात करते रहना सबसे जरूरी होता है। यह जरूरी नहीं है कि बात करते समय आप सिर्फ भविष्य या फिर अपने रिश्ते पर ही अटके रहें। सकारात्मक मुद्दों पर बात करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा। बातचीत में अच्छी-अच्छी बातों का दायरा बढ़ाएं। बातचीत में ऐसी बातों को शामिल न करें जो आपमें विवाद पैदा करती हो। साथ ही ऊबाउ बातों से दूर रहने की कोशिश करें।

रखें आपसी समझ

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल्स में आपसी समझ बढ़ने लगती है। वो एक दूसरे के प्राथमिकताओं को शुरू से ही समझने लगते हैं। अगर पार्टनर काम में व्यस्त है तो उस दौरान दूसरा उसे कैसे प्रतिक्रिया देता है, इससे आगे की रिश्ते की समझ सामने आने लगती है। दोनों एक दूसरे को कितना समझते हैं और कितना स्पेस देते हैं, इसकी पहचान लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन से हो सकती है।

मूवमेंट शेयर करें

आज के वक्त में मोबाइल की वजह से ही आपका रिश्ता बेहतर भी हो सकता है और बिगड़ भी सकता है। ऐसे में क्यों न इसे बेहतर बनाया जाए। जी हां, अपने पार्टनर के साथ कोई ना कोई तस्वीर जरूर शेयर करें। या आप अपने दोस्तों के साथ कहीं गए हैं, या आपने कोई स्पेशल डिश बनाई है तो उसका फोटो शेयर करें। इससे आप दोनों एक-दूसरे से कनेक्ट रहेंगे।

मिलें तब दिखाएं उत्साह

जब साल में कभी-कभी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल को एक दूसरे से मिलना होता है तो उनमें एक अलग ही उत्साह आ जाता है। मिलने के बाद लड़ाई-झगड़े की गुंजाईश कम हो जाती है, पुराने गिले-शिकवे खो से जाते हैं। बस, एक दूसरे को आमने-सामने देखने की खुशी रह जाती है और प्यार बढ़ जाता है। साथ ही रिश्ते में फिर से एक नयापन आ जाता है।

long distance relationship tips,mates and me,relationship tips

पार्टनर की बातें नजरअंदाज करने से बचें

रिश्तों में नजरअंदाजी का अंजाम हमेशा बुरा साबित हुआ है। पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करने से दूर और पास दोनों ही रिश्तों में खटास आने लगती हैं। कोशिश करें कि अपने पार्टनर की ज्यादा से ज्यादा सुने उन्हें समझने की कोशिश करें। इस दौरान बातें चाहे फिजूल की ही क्यों न हो, अगर आप उनकी बातों पर गौर करेंगे तो दोनों में दूरियों का आभास नहीं होगा। जब दोनों में कोई अकेला महसूस करता है या समस्याओं का समाधान नहीं मिलता है तो पार्टनर से एक बार जरूर शेयर करता है। लेकिन उसकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देना। काम में इतना व्यस्त हो जाना कि किसी प्रकार की कोई खबर नहीं लेना। ऐसे में आपकी बॉन्ड कमजोर हो जाती है।

गुस्सा के दौरान शब्दों पर दें ध्यान

गुस्सा सभी को आता है लेकिन यह बहुत मायने रखता है कि आप गुस्से में किस तरह से बात कर रहे हैं। क्योंकि गुस्से में इंसान वह सबकुछ बोल देता है जो उसे महसूस होता है और पैचअप होने के बाद भी मन खटास रह जाती है। उस दौरान अगर आप गुस्सा नहीं करते हुए आराम से बात करेंगे तो हर समस्या का समाधान निकलेगा।

विश्वास बनाए रखें, कोई बात न छिपाएं

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे जरूरी है एक-दूजे के प्रति अटल विश्वास। इस रिलेशनशिप में कईयों के पार्टनर सात-समंदर पार भी होते हैं। उनमें विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि आप उनसे छोटी से छोटी बातों को साझा करें। इस दौरान आपकी बातों में स्पष्टता होनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने के दो फायदे होंगे, पहला कि रिश्ते में विश्वास कायम होगा और दूसरा दिल का बोझ भी हल्का हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती