न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आसान नहीं हैं सिंगल चाइल्ड की परवरिश करना, रखें इन बातों का ध्यान

ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूर टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सिंगल चाइल्ड की परवरिश अच्छे से कर पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 08 Dec 2022 5:19:20

आसान नहीं हैं सिंगल चाइल्ड की परवरिश करना, रखें इन बातों का ध्यान

एक जमाना था जब ज्यादातर जॉइन्ट फैमिली हुआ करती थी और बच्चे कब बड़े हो जाया करते थे पता ही नहीं चलता था। लेकिन आजकल एकल फैमिली बहुत बढ़ गई हैं जहां बच्चों की परवरिश करना उतना आसान नहीं होता हैं, खासतौर से सिंगल चाइल्ड की परवरिश करना बहुत मुश्किल होता हैं। कई बार देखने को मिलता हैं कि इकलौता बच्चा होने की वजह से पेरेंट्स बच्चों की परवरिश में कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी कारण चिंताजनक स्थिति पैदा हो सकती हैं। ये गलतियां बच्चे के व्यवहार और उसके भविष्य को खराब कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूर टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सिंगल चाइल्ड की परवरिश अच्छे से कर पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

it is not easy to raise a single child,keep these things in mind,mates and me,relationship tips,parental tips

ओवर प्रोटेक्टिव व्यवहार न अपनाएं

माता-पिता का अपने बच्चे को लेकर प्रोटेक्टिव होना स्वाभाविक है और जब बच्चा इकलौता हो तो यह स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो जाती है। लेकिन हर पैरेंट को प्रोटेक्टिव और ओवर प्रोटेक्टिव व्यवहार में अंतर का पता होना चाहिए। अगर बच्चा अपना कुछ काम कर रहा है या फोन पर किसी से बात कर रहा है तो तांका-झांकी न करें। उसके हर काम में हस्तक्षेप करना, उसके लिए हर छोटे-बाद निर्णय लेना, यह पैरेंटिग के लिहाज से सही नहीं है।

फैसले लेने का अधिकार न देना

अक्सर माता पिता बच्चों को नसमझ और जिम्मेदार न समझ कर उनके जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ही लेते हैं। चाहे वह उनकी पसंद का खिलौना लेना हो या उनकी शिक्षा से जुड़ा फैसला हो। बच्चों को कुछ फैसले खुद से लेने दें। वह गलत निर्णय लेंगे तो भविष्य के लिए उन्हें सबक मिलेगा। गलतियों से सीखने का मौका दें। अगर आप उनके फैसले लेंगे तो वह जीवन में अपने फैसलों को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहेंगे।

it is not easy to raise a single child,keep these things in mind,mates and me,relationship tips,parental tips

सोशल स्किल बढाएं

अक्सर देख गया है कि सिंगल चाइल्ड या तो अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर दूसरों से बात करने में हिचकते हैं या वे चाहते हैं कि उनके दोस्त उनके हिसाब से काम करें। उनका इंट्रोवर्ट या बॉसी नेचर उनके फ्यूचर के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में पेरेंट्स को उन्हें दोस्त बनाने या दोस्तों के साथ किस तरह शेयरिंग और दूसरे के इमोशंस को समझकर काम करने में मदद करनी चाहिए। उन्हें रेगुलर फैमिली या फ्रैंड्स के घर ले जाएं जहां बच्चे हों। जिससे उन्हें घर जैसे माहौल में दूसरे बच्चों के साथ एडजस्ट करने की आदत होगी। उन्हें कंफर्ट जोन से बाहर निकाल कुछ काम करने के लिए प्रोत्साहित करें।

हारना है जरूरी

घर में भाई या बहन के साथ खेलते समय बच्चे अक्सर हारते और जीतते रहते हैं। मगर अकेले होने पर बच्चों को हर चीज में एकाधिकार की आदत लग जाती है और बच्चे सिर्फ जीतना पसंद करते हैं। ऐसे में बच्चों के साथ खेलते समय जान-बूझकर न हारें और बच्चे को भी हार का सामना करने दें। इससे बच्चे हार को भी लाइफ के पार्ट के रूप में एक्सेप्ट कर सकेंगे।

it is not easy to raise a single child,keep these things in mind,mates and me,relationship tips,parental tips

बिहेवियर पर रखें ध्यान

अकेला होने के कारण ज्यादातर पेरेंट्स या तो खुद बच्चों के काम करते रहते हैं या अगर दोनों वर्किंग हैं तो बच्चे के लिए हाउसहैल्प रखते हैं। ऐसे में बच्चा अपने काम करना नहीं सीखता। बच्चों को अपने काम करने की आदत डालें। जैसे वे अपना सामान, कपड़े, खिलौने खुद सही जगह पर रखें। कई बार देखा गया है बच्चे हाउस हैल्प या दूसरे हैल्पर्स से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। पेरेंट्स को उन्हें अपने से बड़ों को सम्मान देना और किसी को उसके काम की वजह से कम न आंकना सिखाना चाहिए। अगर आप उनके सामने खुद ऐसा व्यवहार करेंगे तो वे आपसे सीखेंगे।

साथ में समय बिताएं

अगर दोनों पेरेंट्स वर्किंग हैं तो ऐसे में इकलौते बच्चे अक्सर ज्यादा अकेलापन महसूस करते हैं। ऐसे पेरेंट्स को बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करना चाहिए। ऑफिस के बाद टीवी या फोन पर बिजी रहने के बजाय बच्चे को समय दें। उनके साथ खेलें, दिनभर की उनकी दिनचर्या के बारे में बात करें। उन्हें अपने दिन के बारे में बताएं। ऐसा करने से बच्चे के साथ आपका बॉन्ड मजबूत बनेगा।

it is not easy to raise a single child,keep these things in mind,mates and me,relationship tips,parental tips

अपेक्षाओं का बोझ न थोपें

अकसर देखा जाता है कि माता-पिता अपनी अपेक्षाओं को अपने बच्चे पर थोपने का प्रयास करते हैं। और जब वह बच्चा इकलौता होता है तो उन सभी अपेक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी उसी पर आ पड़ती है। अपने बच्चे पर ज्यादा दबाव न डालें क्योंकि यह उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर सकता है, यह बच्चे के विकास में भी बाधा डालने का काम करता है।

बच्चे को बाहर जाने से रोकना

समाज में जीने के लिए बच्चे को बाहर के माहौल में घुलना मिलना आना चाहिए। बच्चा बिगड़ न जाए या किसी मुसीबत में न पड़ जाए इसलिए माता पिता उन्हें बाहर जाने से मना करते हैं। ऐसे में वह बच्चा खुद को कैद में महसूस करता है और अकेलापन महसूस करता है। हो सकता है कि वह माता-पिता के इस बर्ताव की वजह से उनसे दूरी बनाने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस