न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादीशुदा जीवन का पूरा आनंद उठाना हैं तो सास को रखें खुश, दें इन बातों पर ध्यान

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप अपनी सास से मधुर संबंध बना सकती हैं। आइये जानें इन बातों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 10 Dec 2022 5:31:19

शादीशुदा जीवन का पूरा आनंद उठाना हैं तो सास को रखें खुश, दें इन बातों पर ध्यान

शादी सांसारिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो हर किसी की जिंदगी में एक समय के बाद आता ही हैं। खासतौर से लड़कियों को शादी के बाद एक परिवार छोड़कर नए परिवार में जाना पड़ता हैं, तो ऐसे में लड़कियों को परिपक्वता लाते हुए रिश्तों को संभालना पड़ता हैं। शादी के बाद नए रिश्तों की बात आती हैं, तो सास और बहू के रिश्ते की बात जरूर होती हैं जो कि बेहद नाजुक होता हैं। इसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन अगर आप शादीशुदा जीवन का पूरा आनंद उठाना चाहती हैं तो सास को खुश रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप अपनी सास से मधुर संबंध बना सकती हैं। आइये जानें इन बातों के बारे में...

if you want to enjoy married life to the fullest keep your mother-in-law happy,pay attention to these things,mates and me,relationship tips

कम्यूनिकेशन को स्ट्रॉन्ग बनाने पर काम करें

कम्यूनिकेशन अगर रिश्ता बना सकता है, तो इसकी कमी रिश्तों में खटास भी ला सकती है। आपको ऐसे कई उदाहरण अपने आसपास मिल जाएंगे, जिनमें तलाक लेने की सोच चुके कपल्स ने इशूज पर बात करके अपने रिश्ते को बचा लिया और आज खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। ये दिखाता है कि हेल्दी कम्यूनिकेशन में कितनी पावर है। इसी चीज को अपनी सास के साथ यूज करें। आपको जरा सा भी लगे कि वह आपकी बात को गलत तरीके से ले रही हैं, तो उनसे खुलकर बात करें व अपना पक्ष सामने रखें। इस दौरान पोलाइट रहना न भूलें।

उनकी पसंद जानने की कोशिश करें

आप ये जानने की कोशिश करें कि ऐसा क्या है जो आपको भी पसंद है और उन्हें भी। दुनिया में लगभग हर महिला को घूमना-फिरना और खरीदारी करना पसंद होता है। महिलाएं टीवी पर अपना पसंदीदा शो भी शौक से देखती हैं। अगर आप कहीं ऐसी जगह बाहर जा रही हैं जहां आप अपनी मदर इन लॉ को ले सकती हैं तो जरूर ले जाइए। इससे आप दोनों के बीच प्यार और भरोसा बढ़ेगा। साथ में बैठकर टीवी देखना भी बुरा आइडिया नहीं है।

if you want to enjoy married life to the fullest keep your mother-in-law happy,pay attention to these things,mates and me,relationship tips

असुरक्षा के भाव को दूर करने की कोशिश

ज्यादातर घरों में सास और बहू के बीच तनाव इसलिए शुरू होता है क्योंकि मदर इन लॉ को लगता है कि इतने साल में उन्होंने जो पाया और बनाया है, वह सब बदल जाएगा। जैसे फैसले लेने का अधिकार, बेटे का लगाव, रसोई से जुड़े निर्णय, घर को मैनेज करने का तरीका आदि। उनके इस असुरक्षा के भाव को आपको ही दूर करना होगा। इसकी शुरुआत इससे की जा सकती है कि आप कुछ भी नया करने से पहले अपनी सास के साथ चर्चा करें और मिलकर ऐसा फैसला लें, जिसमें उन्हें भी कोई दिक्कत न हो। ये दिखाएगा कि आपको उनकी पसंद-नापसंद का ख्याल है और उन्हें यह महसूस करवाएगा कि आपके दिल में उनके लिए सम्मान है।

पति और ससुर को बीच में न लाएं

आपके और सास के बीच कुछ इशू है, तो उसमें ससुर और पति को बीच में लाने की कोशिश न करें। अगर सास उन्हें लाती हैं, तो दोनों को समझाएं कि अगर वे इस समय दखल देंगे, तो चीजें बिगड़ सकती हैं, इसलिए मदर इन लॉ और आपको ही चीजें सुलझाने दें। ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि किसी तीसरे के इस झगड़े में एंटर होते ही बात और बढ़ जाएगी, जिसके बाद क्या होगा और क्या नहीं? इस पर किसी का बस नहीं रहेगा।

if you want to enjoy married life to the fullest keep your mother-in-law happy,pay attention to these things,mates and me,relationship tips

सम्मान दे कर सम्मान पैदा करें

शादी के बाद लड़की के भी कुछ फर्ज हैं, जो उसे निभाने चाहिए। लड़की यह नहीं समझ पाती कि किसी भी सदस्य द्वारा समझाया जाना टोकाटाकी नहीं है। घर का थोड़ाबहुत काम भी उसे बोझ लगने लगता है। उसे लगता है कि पति सिर्फ उस का है। वह किसी और सदस्य को समय देता है, तो वह उसे अपनी अपेक्षा समझती है। दूसरे शब्दों में ससुराल में अधिकार क्या हैं, यह तो उसे मालूम है पर कर्तव्यपालन को बोझ समझने लगती है। इस सच को दिल से स्वीकार करना चाहिए कि थोड़ी सी मेहनत से सास का मन जीत कर वह उन्हें अपना बना सकती है।

न गॉसिप करें और ना बढ़ावा दें

अपनी सास के बारे में गॉसिप करने से बचें। आपको उनसे कोई दिक्कत भी है, तो उसे अपने तक रखने की कोशिश करें। अगर आपके लिए ये स्ट्रेस का कारण बन रहा है, तो अपनी मां या फिर ऐसे शख्स के साथ बात को शेयर करें, जो आपको सही रास्ता दिखा सके। अगर कोई दूसरा आपके और सास के रिश्ते पर गॉसिप करता है, तो उसे भी तुरंत टोक दें। ऐसा न करना, बाद में आपको ही भारी पड़ेगा, इसलिए सही समय पर फर्म बर्ताव दिखाने में हिचकिचाएं नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत