न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी करने जा रहे है तो अपने पार्टनर में खोजे ये खूबियां, नहीं पड़ेगा पछताना

आज हम आपको ऐसी ही खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके आइडियल पार्टनर में होनी चाहिए।

Posts by : Neha_H | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 6:29:53

शादी करने जा रहे है तो अपने पार्टनर में खोजे ये खूबियां, नहीं पड़ेगा पछताना

हम में से हर कोई एक आइडियल पार्टनर की तलाश में होता है। किसी के प्यार में पड़ने के एक नहीं, अनेक कारण हो सकते हैं, लेकिन शादी के लिए जो खूबियां आपके पार्टनर में होनी चाहिए, वो हमेशा एक ही इंसान मे मिले जरूरी नहीं होता। ऐसा कहा जाता है कि जिंदगी में अगर आपको आइडियल पार्टनर मिल जाए, तो आपका सफर आसान हो जाता है। जब हम पहली बार किसी से मिलते हैं, तो उसकी बहुत सारी खूबिययों के बारे में हम नहीं जान पाते, लेकिन जैसे-जैसे हम उन्हें जानने लगते हैं, तो हमें उनकी कुछ ऐसी विशेषताओं के बारे में पता चलता है, जो शायद आप अपने आइडियल पार्टनर ढूंढ रहे होते हैं।आज हम आपको ऐसी ही खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके आइडियल पार्टनर में होनी चाहिए।

if you are going to get married,then find these qualities in your partner you will not have to regret,mates and me,relationship tips

परिपक्वता

जब लोग भावनात्मक रूप से परिपक्व होते हैं, तो उनके वर्तमान संबंधों पर पिछले अनुभवों का प्रभाव नहीं पड़ता। वे शुरू से ही खुद को मजबूत बनाते हैं और हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने में यकीन करते हैं। जैसे-जैसे वे अपने अंदर इस गुण को विकसित करते हैं, उनकी कमियां और कमजोरियां खत्म होने लगती हैं। भावनात्मक रूप से परिपक्व होने से इस प्रक्रिया में मदद मिलती है और लोगों के साथ उनके संबंध मजबूत बनते हैं।

खुलापन

आपके आइडियल पार्टनर का खुलापन आपके संबंधों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। याद रखिए, कोई भी इंसान पूर्ण नहीं है, इसलिए आपकी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति का होना जो हर स्थिति को स्वीकार करे और उसके अनुसार को खुद को ढाल ले, आपकी बड़ी संपत्ति हो सकती है।
जब कोई इंसान स्वतंत्र और खुले विचारों वाला होता है, तो वो अपनी भावनाओं, विचारों, सपनों और इच्छाओं को व्यक्त करता है, जिससे आप उन्हें वास्तव में जान सकते हैं। उनका खुलापन अक्सर रिश्ते को आगे बढ़ाने में भी योगदान देता है।

if you are going to get married,then find these qualities in your partner you will not have to regret,mates and me,relationship tips

ईमानदारी

आपका पार्टनर जब संबंधों में ईमानदारी रखता है, तो उसकी बातों और उसके काम में कोई अंतर नहीं होता है। अपने सबसे घनिष्ठ संबंधों में खुले और ईमानदार होने का अर्थ है वास्तव में स्वयं को और दूसरे के इरादों को सही तरीके से जानना।

सम्मान और स्वतंत्रता

एक आइडियल पार्टनर आपके सपनों को अपने से ज्यादा महत्व देता है और उन्हें पूरा करने के लिए अपना पूरा प्रयास करती है। वो आपकी इच्छाओं और भावनाओं के प्रति संवेदनशील होती है। ऐसा कहा जाता है कि आइडियल कपल वे हैं जो एक-दूसरे के साथ सम्मान से पेश आते हैं। वे एक दूसरे को धमकी या जोड़तोड़ वाले व्यवहार से कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते हैं। वे अपने साथी की व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करते हैं और शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब होते हैं।

if you are going to get married,then find these qualities in your partner you will not have to regret,mates and me,relationship tips

सेंस ऑफ ह्यूमर

आपके आदर्श साथी का सेंस ऑफ ह्यूमर भी जबरदस्त होना चाहिए। एक रिश्ते में सेंस ऑफ ह्यूमर आपकी पूरी जिंदगी को खुशनुमा बना सकता है। जिंदगी में सामने आने वाली परेशानियों को हंस कर टालने की जज्बा संवेदनशील मुद्दों से निपटने के दौरान भी आपकी मदद करता है। एक अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर निश्चित रूप से एक रिश्ते में तनाव के पलों को कम करता है। खुद पर हंसने में सक्षम होने से जीवन बहुत आसान हो जाता है। साथ ही, अपने किसी करीबी के साथ हंसना जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती