न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये 7 बातें, मिलेगी सभी से अटेंशन और सम्मान

पेरेंट्स का महत्वपूर्ण रोल होता हैं जो अपने बच्चों को जीवन की सीख दे कि किस तरह का व्यवहार उन्हें रखना चाहिए जिसके चलते दूसरे उनकी बातों को सुने और सम्मान की नजरों से देखें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 10:45:21

अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये 7 बातें, मिलेगी सभी से अटेंशन और सम्मान

आजकल देखा जाता हैं कि कई बच्चे तब गलत कदम उठा लेते हैं जब उन्हें कहीं से सम्मान या इज्जत नहीं मिल पाती हैं। जी हां, कई बच्चे चाहते हैं कि दुसरे उनके काम को अटेंशन देते हुए सराहना करें और वे सम्मान के हकदार बने। लेकिन इसके लिए बच्चों को खुद को इस काबिल बनाना पड़ेगा। ऐसे में उनके पेरेंट्स का महत्वपूर्ण रोल होता हैं जो अपने बच्चों को जीवन की सीख दे कि किस तरह का व्यवहार उन्हें रखना चाहिए जिसके चलते दूसरे उनकी बातों को सुने और सम्मान की नजरों से देखें। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जो पेरेंट्स को अपने बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए।

दूसरे के सामने रखे अपने विचार

बच्चों के मन में न जानें कितने ख्याल पैदा होते हैं। हर परिस्थिति को अपने नजरिए से देखते हैं और फिर उसके लिए एक ही विचारधारा बना लेते हैं। ऐसे में माता पिता अपने बच्चों को बताएं कि यदि किसी परिस्थिति को लेकर आपके मन में कोई भी विचार आ रहा है तो उसे बिना हिचके दूसरे के सामने प्रकट करें। इससे सामने वाला व्यक्ति आप को ना समझ समझने की भूल कभी नहीं करेगा। साथ ही वह आपकी बातों का सम्मान भी करेगा।

parenting tips,parenting tips in hindi,respect to children

झूठ का ना लें सहारा

कुछ बच्चे दूसरों की नजरों में आने के लिए या अपनी बात को हाइलाइट करने के लिए झूठ का सहारा ले लेते हैं। जब उस झूठ के बारे में में सामने वाले को पता चलता है तो वे उस बच्चे को झूठा समझ लेते हैं। और जब बच्चा भविष्य में कोई सही बात भी बताता है कि लोग उस बात को भी झूठ समझकर उस पर विश्वास नहीं करते। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को बताएं कि झूठ बोलना गलत है। खासकर खुद को दूसरों की नजरों में उठाने के लिए बोला गया झूठ एक दिन सामने आ ही जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि लोग आपकी बात सुनें तो हमेशा सच बोलें।

कोई आपके सामने गलत करें तो आवाज़ उठाएं

अक्सर बच्चे लड़ाई, झगड़ा, मार, पिटाई आदि के कारण डर जाते हैं और खुद को इस डर भरे माहौल में कैद कर लेते हैं। ऐसे में माता-पिता बच्चे को निडर होना सिखाएं और उन्हें यह भी बताएं कि अगर आपके आसपास कुछ गलत हो रहा है तो उससे दूर ना भागें बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठाएं। लेकिन साथ में माता-पिता यह समझाएं कि इसके लिए वह किसी बड़े की मदद ले सकते हैं। अकेले ऐसी परिस्थितियों का सामना नहीं किया जा सकता।

parenting tips,parenting tips in hindi,respect to children

दूसरे लोगों का समय ना करें बर्बाद

कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो दूसरे लोगों को अपने से जुड़ीं या अपने परिवार से जुड़ीं हर बात बताना शुरू कर देते हैं। जबकि उस बात का सामने वाले से कोई मतलब ही नहीं होता है। यही कारण होता है कि इन बच्चों से लोग जल्दी बोर हो जाते हैं और इनकी बातों पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में माता-पिता समझाएं कि ऐसा करना दूसरे लोगों का समय बर्बाद करना है। कभी भी दोस्तों से अपने घर की या अपने से जुड़ी बातों को शेयर नहीं करना चाहिए। दूसरों से केवल उन बातों को शेयर करें, जो दूसरे लोगों से संबंध रखती हैं। ऐसा करने से सामने वाला व्यक्ति बच्चे की बात को यह समझ कर ध्यान से सुनेगा कि वह उससे संबंधित ही किसी बात को बता रहे होंगे और साथ ही इससे बच्चों की बातों को महत्व भी देगा।

बच्चों को सिखाएं 'नहीं' शब्द बोलना

हम हमेशा अपने बच्चे को यही सिखाते हैं कि बड़ों की बातों को मानना चाहिए। लेकिन कभी-कभी कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जिनमें बच्चों को नहीं शब्द का प्रयोग भी करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर यदि कोई आपके बच्चों से अपना पर्सनल काम बार-बार करा रहा है तो ऐसी परिस्थिति में बच्चे नहीं शब्द का प्रयोग कर सकते हैं और अपने आप को उस परिस्थिति से बाहर निकाल सकते हैं। ऐसा करने से सामने वाला व्यक्ति आपसे अपना पर्सनल काम कराने के लिए नहीं कहेगा और वे बच्चों से सोच समझ कर ही बात करेगा। बच्चे का आत्मविश्वास भी बढेगा।

parenting tips,parenting tips in hindi,respect to children

दूसरों की भी सुनें

कुछ बच्चों की आदत होती है कि वे हर वक्त अपनी ही बात कहे चले जाते हैं और दूसरे की बात को नजरअंदाज कर देते हैं। इसके कारण ही सामने वाला व्यक्ति बच्चे को नासमझ समझ सकता है या वह भी आपके बच्चे की बात को नजरअंदाज कर सकता है। ऐसे में सबसे पहले आप अच्छे कोई सिखाएं कि सुनना बेहद जरूरी है। एक अच्छा श्रोता बच्चों को बनाना माता-पिता की ही जिम्मेदारी है। दूसरे लोग बच्चे की बात को भी उतने ध्यान से ही सुनेंगे, जितने ध्यान से बच्चा उनकी बातों को सुनेगा।

छोटी-छोटी बातों पर ना हों गुस्सा

अकसर बच्चों की आदत होती है कि यदि उनकी मन के मुताबिक काम ना किया जाए या उनकी इच्छा को पूरा नाम किया जाए तो बच्चे जल्दी उदास हो जाते हैं या गुस्सा करने लगते हैं। इसके कारण भी दूसरे लोग जल्दी बच्चों से बोर हो सकते हैं या वह एक समय पर उन्हें मनाना ही बंद कर देंगे। ऐसे माता-पिता अपने बच्चे को समझाएं कि जरूरी नहीं हर इच्छा का पूरा होना और हर बात पर गुस्सा करना। ज्यादा गुस्सा करने से लोग बच्चे को बेवकूफ समझ सकते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चे से कहें कि अगर किसी बात पर गुस्सा आ भी रहा है तो अपने मन में उन चीजों के बारे में सोचें या उस खाने के बारे में सोचें, जो चीज आपको पसंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर