न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप बनना चाहते हैं अपने बच्चों के रोल मॉडल, इन 7 तरीकों से बने उनका आदर्श

माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चे की नजरों में एक अच्छी छवि बनाए रखें ताकि बच्चे उनसे कतराने की बजाय अनुसरण करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप अपने बच्चों का रोल मॉडल बन सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 8:43:33

क्या आप बनना चाहते हैं अपने बच्चों के रोल मॉडल, इन 7 तरीकों से बने उनका आदर्श

अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए उनके पेरेंट्स उन्हें सही राह दिखाते हैं और चाहते हैं कि बच्चे उनका कहना मानते हुए एक नेक इंसान बने। माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे उन्हें अपना रोल मॉडल बनाने और उनका हर कहा माने। इसके लिए माता-पिता को भी उसी अनुसार व्यवहार करना पड़ता हैं। माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चे की नजरों में एक अच्छी छवि बनाए रखें ताकि बच्चे उनसे कतराने की बजाय अनुसरण करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप अपने बच्चों का रोल मॉडल बन सकते हैं।

जड़े हों मजबूत

परवरिश का सबसे पहला और महत्वपूर्ण पड़ाव है बच्चों की जड़ों को‌ सकारात्मक तरीके से मजबूत बनाना। ऐसे में शुरुआत से ही बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने बच्चे को शुरू से ही छोटे छोटे कदम लेकर आगे बढ़ना सिखाएं। साथ ही खुद भी उनके साथ छोटे छोटे कदम बढ़ाए। ऐसा करने से आपका बच्चा आपको देखकर आगे बढ़ने की कोशिश करेगा और आपको अपना रोल मॉडल मानेगा।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids role model

बच्चों के सामने सकारात्मक रहना है जरूरी

माता-पिता जितना अपने बच्चों के सामने पॉजिटिव रहेंगे बच्चा भी उतना पॉजिटिव रहने की कोशिश करेगा। ऐसे में कैसी भी परिस्थिति हो माता पिता पॉजिटिव रहें और अपने बच्चे को भी पॉजिटिव बनना सिखाएं। साथ ही बच्चे को यह भी बताएं कि पॉजिटिव रहकर ही सही निर्णय लिया जा सकता है और चुनौती से निपटा जा सकता है। अगर बच्चे किसी जल्दबाजी में रहेंगे या नकारात्मकता विचारों के साथ निर्णय लेंगे तो इससे उनके द्वारा लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं।

बच्चों को दें थोड़ी सी छूट

कभी-कभी उनका रोल मॉडल बनने के चक्कर में माता-पिता उन पर अपने प्रयासों को थोपना शुरू कर देते हैं। पर ऐसा करना गलत है। ऐसे में माता पिता बैलेंस बनाए रखें। माता-पिता अफने बच्चों पर ज्यादा प्रेम या ज्यादा सख्ती ना बरतें। हमेशा सामान्य व्यवहार रखें। ऐसा करने से बच्चे के व्यवहार में भी समानता आएगी और दिखावटीपन दूर होगा। हमेशा ध्यान रहे कि बच्चों के सामने किसी भी प्रकार की एक्टिंग ना करें।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids role model

अपने आप को बनाएं उदाहरण

माता-पिता के जीवन में भी अनेकों उतार और चढ़ाव आते हैं। ऐसे में अपने बच्चे को अपना उदाहरण दें और उन्हें कुछ ऐसी परिस्थितियों के बारे में बताएं जिन से लड़कर आपने जीत हासिल की हो। इससे बच्चों का मनोबल भी बढ़ेगा और बच्चों के अंदर आत्मविश्वास की भी उन्नति होगी। साथ ही जब बच्चों के जीवन में कोई मुसीबत आए तो वे भी आपकी तरह उससे लड़कर जीत हासिल करें या उससे हार के बाद भी कुछ सीखें।

बच्चों की भी सुनें

क्या एक रोल मॉडल का केवल यही काम है कि अपने बच्चों को सुनाना और समझाना? जी नहीं, रोल मॉडल अपने बच्चे की सुनते भी हैं। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों की सुनें और उनके विचारों और भावनाओं को जानें। एक अच्छा श्रोता बनना ही रोल मॉडल के महत्वपूर्ण चरणों में से एक है। जब माता पिता बच्चे की सारी बातों को सुनेंगे तो बच्चा भी उनकी बातों को महत्व देना।

parenting tips,parenting tips in hindi,kids role model

बच्चों से करें खुलकर बातें

माता पिता अपने बच्चों के सामने चुनिंदा बातों को रखते हैं और गलत बातों को हमसे छुपा लेते हैं पर ऐसा करना भी उनके व्यक्तित्व पर गलत असर डाल सकता है। बच्चों को हर बात बतानी चाहिए। खासकर उनसे जुड़ी बातों का निर्णय अगर बच्चे से मिल कर लिया जाए तो ऐसा करने से बच्चों के विचार भी खुलते हैं साथ ही उन्हें अपनी महत्व का भी एहसास होता है।

लक्ष्य को करें निर्धारित

माता पिता को सबसे पहले बच्चों को लक्ष्य का मतलब समझाना चाहिए और उसे पाने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए। ध्यान रहे बच्चों का लक्ष्य तय करते वक्त माता-पिता बच्चों की राय जरूर लें। साथ ही साथ उनकी दिलचस्पी के बारे में भी जानें। जब बच्चों की दिलचस्पी से जुड़ा लक्ष्य हासिल होगा तो बच्चे उसे पाने के लिए भी जी तोड़ मेहनत कर सकते हैं। साथ ही आप भी बच्चों का एक अच्छा रोल मॉडल बनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर