दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर यानी आज मनाई जा रही है। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन लोग मिठाइयों का लुत्फ उठाते हैं, जश्न मनाते हैं और whatsapp, instagram और facebook के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दिवाली के शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। अगर इस दिवाली आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को स्पेशल बधाई संदेश भेजना चाहते है तो ये आर्टिकल आपके काम का है। हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे संदेश जो आप अपने परिचितों, दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।
![Happy Diwali Wishes: कुमकुम भरे कदमों से आएं लक्ष्मी जी आपके द्वार..., इस अंदाज में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें दिवाली की शुभकामनाएं happy diwali wishes,diwali wishes,diwali 2022,happy deepawali wishes,diwali 2022 whatsapp messages,happy deepawali messages hindi,happy deepawali wishes in hindi]()
प्यार की बंसी बजे,
प्यार की बजे शहनाई।
खुशियों के दीप जले,
दुख कभी न ले अंगड़ाई।
Happy Diwali 2022
सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं
देव दीपावली पर्व की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।
Happy Diwali 2022
दीपों का ये पावन त्योहार,
आपके लिए लाये ख़ुशियाँ हज़ार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार।
Happy Diwali 2022
पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी न हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
दिवाली पर है यही शुभकामना।
Happy Diwali 2022
आया-आया दिवाली का त्योहार लाया
संग अपने खुशियों की सौगात लाया
दीपावली के पावन पर्व पर आपकी हर मनोकामना पूरी हो
Happy Diwali 2022
रंगोली बना कर, फूल सजा कर
दीये जला कर, मिठाई खा कर
खुशियां आज मनाना जी
हमारा मैसेज पढ़कर आप जरूर मुस्कुराना जी
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
दिवाली आई, संग खुशियां लाई
मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई
क्योंकि इसी में है आपकी भलाई
देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई
Happy Diwali 2022
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा अपार धन की बौछार
ऐसा हो आपका दिवाली का त्योहार।
Happy Diwali 2022
पूजा की थाली, रसोई में
पकवान, आंगन में दीया,
खुशियां हो तमाम,
हाथों में फुलझडि़यां,
रोशन हो जहां, मुबारक हो
आपको दिवाली मेरे यार!
Happy Diwali 2022
सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो
सेहत भी रहे अच्छी चेहरे पे लाली हो,
हंसते रहे आप खुशहाली ही खुशहाली हो।
Happy Diwali 2022
इस दिवाली में हमारी
कामना है कि आपका हर
सपना पूरा हो,
और आप सफलता के
ऊंचे मुकाम पर हों
दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 2022
कुमकुम भरे कदमों से आएं लक्ष्मी जी आपके द्वार
सुख-संपत्ति मिले अपार,
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं करें स्वीकार।
हैप्पी दिवाली 2022