न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यार होने के बावजूद रिश्ते में लड़ाई का कारण बनती है ये आदतें, आज से हैं छोड़ दें इन्हें

आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आज से ही छोड़ने की जरूरत हैं क्योंकि ये आपके रिश्ते को बर्बाद कर रही हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Feb 2023 4:55:33

प्यार होने के बावजूद रिश्ते में लड़ाई का कारण बनती है ये आदतें, आज से हैं छोड़ दें इन्हें

हर कोई चाहता हैं कि उसका शादीशुदा जीवन बिना किसी परेशानी के आगे बढ़े और पार्टनर से प्यार हमेशा बना रहे। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि दोनों के बीच प्यार होने के बाद भी दूरियां आने लगती हैं जिसके पीछे की वजह बनती हैं आपकी कुछ आदतें। इन आदतों के चलते हर गुजरते दिन के साथ झगड़े बढ़ते ही चले जाते हैं और इससे रिश्ते की नींव खराब होती है। कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जिन्हें इग्नोर किया जा सकता है, लेकिन कुछ लड़ाईयों में तब्दील हो जाती हैं और उसके बाद रिश्ते में दूरियां बढ़ना शुरू हो जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आज से ही छोड़ने की जरूरत हैं क्योंकि ये आपके रिश्ते को बर्बाद कर रही हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

habits cause a fight in a relationship,relationship tips

बात किए बिना ही चिल्लाना

कुछ कपल्स को आपने लड़ाई के दौरान एक-दूसरे पर बुरी तरह से चिल्लाते हुए देखा होगा। यह पार्टनर्स के बीच एक बड़ी समस्या होती है, जिस कारण वह अपनी समस्याओं को सुलझा नहीं पाते हैं। आपको चिल्लाने के बजाय अपनी दिक्कतों के बारे में आराम से साथी से बात करनी चाहिए। एक-दूसरे पर बुरी तरह से चीखने-चिल्लाने से आप ऐसे शब्दों का प्रयोग कर बैठते हैं, जो दिल में चुभने वाले होते हैं। वहीं आपकी इमेज भी पार्टनर की नजरों में कुछ खास अच्छी नहीं बन पाती है।

फ्लर्ट करना

कई बार लड़कियां अपने पार्टनर को जलाने के लिए या उनकी खास अंटेशन पाने के लिए किसी दूसरे के साथ फ़्लर्ट करने की कोशिश करती हैं। इससे आपको भले ही कुछ देर के लिए मजा आए, लेकिन वास्तव में इस तरह आप अपने रिश्ते को कमजोर बना रही होती हैं। शादी का रिश्ता विश्वास से मजबूत होता है और आपकी इस तरह की आदत से आपके होने वाले पति कभी भी आप पर भरोसा नहीं करेंगे। हो सकता है कि वह आपको लेकर एक गलत राय कायम कर लें। इस तरह जिन्दगी भर आपके रिश्ते में वह भरोसा पैदा नहीं होगा, जो एक हेल्दी रिलेशन के लिए जरूरी है।

habits cause a fight in a relationship,relationship tips

पार्टनर को नीचा दिखाना

अगर आप पार्टनर से लड़ने या उसे नीचा दिखाने के मौके तलाशते रहते हैं, तो जाहिर सी बात है कि आपको उससे बड़ी प्रॉब्लम है। आपको यह समझना होगा कि मैरिड लाइफ में साथी के साथ चलना होता है न कि उसके खिलाफ जंग लड़नी होती है। एक-दूसरे को नीचा दिखाने और पार्टनर की तरक्की से परेशान होना आपके रिश्ते की नींव को कमजोर कर सकता है। अगर आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर कोई समस्या है, तो आप उसपर आराम से बात करें और तय करें कि आप एक टीम की तरह की काम करने की कोशिश करेंगे।

ब्लेम गेम
कई बार कपल्स के बीच किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हो जाती है। ऐसे में दोनों में से कोई भी व्यक्ति अपनी गलती मानने को तैयार नहीं होता और दूसरों पर ही सारा दोष मढ़ने की कोशिश करता है। अगर आपकी भी आदत भी ऐसी है कि आप कभी भी अपनी गलती नहीं मानतीं तो समझ लीजिए कि शादी के बाद भी आपके रिश्ते में हमेशा दिक्कत बनी ही रहेगी।

habits cause a fight in a relationship,relationship tips

फाइनेंशियल सीक्रेट्स रखना

अपने वित्तीय निवेश और इंवेस्टमेंट प्लान्स को पार्टनर से छिपाकर रखना आप दोनों के बीच गलतफहमी और लड़ाईयां बढ़ा सकता है। हो सकता है कि आपको पार्टनर के और उन्हें आपके पैसे खर्च करने का तरीके पर ऐतराज हो, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप उनसे अपने सेविंग प्लान्स छिपाकर रखें। वहीं आप जो भी फाइनेंशियल प्लानिंग करें, उसे पार्टनर को ध्यान में रखकर करें। आपकी शादीशुदा जिंदगी के लिए क्या प्लानिंग सही रहेगी, उस मुताबिक ही साथी के साथ बातचीत करके कोई स्टेप लें।

फोन चेक करना


क्या आप जब भी अपने पार्टनर से मिलती हैं तो उनका फोन चेक करती हैं या फिर अपने होने वाले पति की सोशल मीडिया एक्टिविटी को हमेशा फॉलो करती रहती हैं। अगर इसका जवाब हां है तो आज ही अपनी इस आदत को बदल दीजिए। दरअसल, हर व्यक्ति को अपना एक स्पेस चाहिए होता है और अगर आप उस स्पेस को भी खत्म करने का प्रयास करेंगी तो इससे सामने वाले व्यक्ति को रिश्ते में घुटन का अहसास होगा और इससे रिश्ते में सिर्फ कड़वाहट ही घुलती है।

तीसरे व्यक्ति की हद से ज्यादा राय लेना

अगर आपकी मैरिज लाइफ में कोई प्रॉब्लम आ रही है, तो इसे बाहरवालों से ज्यादा डिस्कस न करें। पति-पत्नी के मसलों पर सास-ससुर अक्सर दखलअंदाजी करने लगते हैं, जबकि ऐसा होना आपको आगे नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपनी समस्या किसी भी तीसरे पर्सन के पास लेकर न जाएं, बजाय इसके आप एकजुट होकर अपनी समस्याओं का समाधान करें। किसी भी थर्ड पर्सन को शामिल करने से आप उनकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं और इससे आपके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। बेहतर यही है कि आप अपने साथी के साथ मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?