न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Friendship Day 2023 : बनाना चाहते हैं दोस्ती के रिश्ते को मजबूत, रखें इन बातों का ध्यान

कहा जाता है कि सच्चे दोस्त किस्मत वालों को मिलते हैं और एक सच्चा दोस्त वही होता है, जो मुसीबत के समय अपने दोस्तों का साथ दें। जिंदगी में एक भी अच्छा दोस्त हो तो आपकी काफी मुश्किलें आसान हो जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Aug 2023 11:23:27

Friendship Day 2023 : बनाना चाहते हैं दोस्ती के रिश्ते को मजबूत, रखें इन बातों का ध्यान

कहा जाता है कि सच्चे दोस्त किस्मत वालों को मिलते हैं और एक सच्चा दोस्त वही होता है, जो मुसीबत के समय अपने दोस्तों का साथ दें। जिंदगी में एक भी अच्छा दोस्त हो तो आपकी काफी मुश्किलें आसान हो जाती हैं। कई बार कुछ कारण की वजह से दोस्ती के रिश्ते में दरार पड़ने लगती है। ऐसे में जरूरी हैं कि दोस्ती के रिश्ते को बनाए रखने के लिए अपनी तरफ से कुछ एफर्ट डाले जाए। रिश्ता कोई भी हो गलतफहमियां उनमें दरार का काम करती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बातों की जानकारी जो दोस्ती के रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

friendship day 2023,strong friendship on friendship day,celebrating friendship in 2023,friendship day activities for strong bonds,friendship day celebration ideas,meaningful friendships on friendship day,friends who strengthen your bond,friendship day 2023 events,nurturing strong friendships,cherishing friendship on friendship day

अच्छे श्रोता बने
दोस्ती के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अच्छा श्रोता होना बहुत ही जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि हम केवल अपनी बात बोलते रहते हैं। सामने वाले की बात नहीं सुनते हैं। इससे दूसरा व्यक्ति आपसे दूर भागने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने दोस्त की बात को ध्यान से सुनें। उसकी बात सुनें और समझें। अगर आप अपने दोस्त की बात को ध्यान से सुनते हैं तो ये दिखाता कि आप अपने दोस्त की कितनी केयर करते हैं।

केयर करना है जरूरी
यदि आपको अपनी दोस्ती को लंबे समय तक चलाना है, तो एक-दूसरे के प्रति केयर दिखाना बहुत जरूरी है। यह आप दोनों के अटैचमेंट को मजबूत बनाएगा। वहीं अपने प्यार, अफेक्शन और केयर को कभी भी छिपाकर न रखें। इन सभी चीजों को लेकर एक्सप्रेसिव रहने की कोशिश करें। क्योंकि आपकी छोटी-छोटी चीजें सामने वाले व्यक्ति को बहुत ज्यादा खुशी दे सकती हैं।

दोस्तों को समय दें

हम सभी के पास अपने जरूरी काम होते हैं, लेकिन एक सच्चा दोस्त, जरूरत के समय साथ देने जरूर आता है। अगर आप जरूरत के समय भी दोस्तों से अपने बिजी होने की बात कहेंगे तो आप एक अच्छे दोस्त नहीं बन पाएगें, क्योंकि जो दोस्त जरूरत के समय काम नहीं आ सकता वह कभी अच्छा दोस्त नहीं बन सकता।

friendship day 2023,strong friendship on friendship day,celebrating friendship in 2023,friendship day activities for strong bonds,friendship day celebration ideas,meaningful friendships on friendship day,friends who strengthen your bond,friendship day 2023 events,nurturing strong friendships,cherishing friendship on friendship day

संवाद से सुलझाएं विवाद

जब दो लोगों की दोस्ती खराब होती है तो बातचीत को बंद नहीं करना चाहिए। साथ ही बातें ऐसी हो कि जो दोस्त नाराज है, उसकी हर बात बिना किसी शर्त के स्वीकार की जाए। अगर आपको अपनी दोस्ती बचानी है तो आपको अपने दोस्त के गुस्से को ठंडा होने तक का इंतजार करना चाहिए। हो सकता है कि आपको लग रहा हो कि आप सही हैं, पर अभी यह सही समय नहीं है अपनी बात को मनवाने का तो, इंतजार करें।

माफी मांगने से हिचकिचाएं नहीं
गलती किसी से भी हो सकती है और अपनी गलती को मान लेने में ही समझदारी होती है। अगर आपकी किसी गलती की वजह से आपका दोस्त आप से नाराज हो जाए तो अपने दोस्त से माफी मांगने में हिचकिचाएं नहीं। अपने दोस्त को अपने दिल की बात बताएं कि आप उनके बिना कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करने से आपकी दोस्ती का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा।

friendship day 2023,strong friendship on friendship day,celebrating friendship in 2023,friendship day activities for strong bonds,friendship day celebration ideas,meaningful friendships on friendship day,friends who strengthen your bond,friendship day 2023 events,nurturing strong friendships,cherishing friendship on friendship day

ईमानदार रहें

झूठ के निर्माण पर बने रिश्ते अक्सर समय के साथ टूट जाते हैं। यदि रिश्ते की नींव अच्छी हो, तो इसे लंबे समय तक बनाए रखना काफी आसान हो जाता है। एक-दूसरे के साथ जितना हो सके उतना ईमानदार रहने का प्रयास करें। यदि आपके मन में अपने मित्र को लेकर किसी तरह की नाराजगी है, तो इसे उनके सामने रखें।

दोस्त की लाइफ में दिलचस्पी दिखाएं

एक स्ट्रांग फ्रेंडशिप के लिए जरूरी है कि आप दोस्त की लाइफ में दिलचस्पी दिखाएं। उनसे पूछें कि उनके गोल्स और हॉबी क्या हैं। उन सभी इवेंट और डेट्स को याद रखें जो आपके दोस्त के लिए बहुत ही अहम है। इसमें बर्थडे और एनिवर्सरी जैसी डेट्स शामिल हैं। इन इवेंट्स को सेलिब्रेट करने के लिए समय निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू