न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरेंटिंग के दौरान अपनाए ये गोल्डन रूल्स, खुशहाल हो जाएगी जिंदगी

हम आपको पैरेंटिंग के दौरान अपनाए जाने वाले कुछ गोल्डन रूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों के साथ आपकी बॉन्डिंग को मजबूत करने के साथ ही जिंदगी को खुशहाल बनाएंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Mar 2022 10:10:14

पैरेंटिंग के दौरान अपनाए ये गोल्डन रूल्स, खुशहाल हो जाएगी जिंदगी

बच्चों की परवरिश करना कोई आसान काम तो होता नहीं हैं जहां उन्हें सही सीख देते हुए एक नेक इंसान बनाना होता हैं और खुद को उनके लिए उदाहरण बनना पड़ता हैं। हांलाकि कई लोग इसमें इतने सख्त हो जाते हैं कि बच्चों पर दबाव पड़ने लगता हैं और वह उनके स्वभाव पर पड़ता हैं। देखा जाता हैं कि ज्यादा दबाव पड़ने पर बच्चे चिडचिडे और गुस्सैल स्वभाव के होने लगते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को यह समझने की जरूरत हैं कि हर बच्चा एक -समान नहीं होता हैं और आपको अपने बच्चे के अनुरूप ही उसे संभालना होगा। आज इस कड़ी में हम आपको पैरेंटिंग के दौरान अपनाए जाने वाले कुछ गोल्डन रूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों के साथ आपकी बॉन्डिंग को मजबूत करने के साथ ही जिंदगी को खुशहाल बनाएंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

golden rules during parenting,mates and me,relationship tips

शुरू करें सुनना

हम सभी के साथ एक समस्या देखी जाती है कि हम सभी बच्चों को हमेशा ज्ञान देते रहते हैं। उनकी सुनने में हमें कोई इंटरस्ट नहीं होता। लेकिन जब आप बच्चों के साथ हों तो उन्हें सुनने की आदत डालें। दरअसल, बच्चे अपनी हर बात को अपने पैरेंट्स के साथ शेयर करना चाहते हैं और जब आप उनकी बातें नहीं सुनतें तो आपके बीच एक अच्छी बॉन्डिंग नहीं बन पाती।

मदद लेना सीखें

पैरेंटिंग समझदारी का काम है जिसमें जिद के लिए कोई जगह नहीं है। आत्मनिर्भर दिखाने की कोशिश में आपका और बच्चों के बीच रिश्ता खराब हो सकता है। अगर आप पैरेंटिंग को बोझ नहीं एन्जॉयमेंट की तरह लेना चाहते हैं तो आपको मदद लेने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।

पेश करें उदाहरण

बच्चों के लिए उनके पहले गुरू और रोल मॉडल माता-पिता ही होते हैं। ऐसे में आप जिस तरह से लाइफ को जीएंगी, बच्चे भी वैसा ही करेंगे। अगर आप चाहती हैं कि बच्चे के भीतर अच्छी आदतों का विकास हो तो पहले खुद के भीतर उन आदतों को शामिल करें। उदाहरण के तौर पर, आप एक एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं। प्रतिदिन कुछ देर व्यायाम करें और हेल्दी फूड पर फोकस करें। आपको देखकर बच्चा भी वैसा ही करने लगेगा। अगर आप संवेदनशील रहेंगे तो बच्चे भी आपके प्रति संवेदनशील बनेंगे। वे आपसे ही काम के प्रति समर्पण, लोगों के साथ बातचीत का तरीका, मदद करने की आदत आदि सीखते हैं। ऐसे में खुद के व्यवहार में बदलाव लाएं।

golden rules during parenting,mates and me,relationship tips

क्वॉलिटी टाइम जरूरी

आप भले ही बच्चे को तमाम व्यस्तताओं के बीच कम समय दे पाते हों लेकिन जितना भी समय दे क्वालिटी वाला समय हो। आप उस समय पूरे ध्यान से बच्चों की बातों, उनके सवालों, उनकी हरकतों और शरारतों को देखें। उनके साथ खेलें, खाएं, हंसे, बोलें और उन्हें कहानियां सुनाएं।

रहें हमेशा सकारात्मक

बच्चों के साथ हमेशा सकारात्मक बने रहना बेहद जरूरी होता है, लेकिन पैरेंट्स ऐसा कम ही करते हैं। अगर गलती से बच्चा जरूरत से ज्यादा शरारत करता है या फिर वह पढ़ाई में कमजोर होता है, तो माता-पिता बच्चे के साथ नकारात्मक बातें करने लग जाते हैं। जिससे बच्चे का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में उनके साथ नकारात्मक ना हो, बल्कि बच्चे को हमेशा मोटिवेट करती रहें।

मल्टी-टास्कर बनें

जब आप पैरेंट बनते हैं तो मल्टी-टास्कर बनना अनिवार्य ही हो जाता है। आपको पहले की जिम्मेदारियों के साथ-साथ बच्चे के लालन-पालन की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती है। ऐसे में कम समय में कई काम निपटाने की कला सीखें। इसके लिए हो सकता है कि आपको अधिक मेहनत करनी पड़े और आपको हर चीज के लिए प्लान करना पड़े लेकिन यकीन मानिए, आपको इससे पैरेंटिंग में काफी फायदा मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत