न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर एक बेटी को अपनी मां से शेयर करनी चाहिए ये बाते, रिश्ता बनेगा मजबूत

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो अपनी मां को जरूर बताई जानी चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 31 Jan 2023 1:29:37

हर एक बेटी को अपनी मां से शेयर करनी चाहिए ये बाते, रिश्ता बनेगा मजबूत

हर बेटी का रिश्ता अपनी मां से अनूठा रिश्ता होता हैं जो कि किसी दोस्ती से कम नहीं होता हैं। इस रिश्ते में प्यार होने के साथ ही एक अपनापन होता हैं जहां आप खुलकर अपनी बात रख सकते हैं। एक मां ही होती है जो अपनी बेटी की हर बात उसके बिना कहे ही समझ जाती है। लेकिन इसके बावजूद कई बातें ऐसी होती हैं जो हर एक बेटी को अपनी मां से शेयर करनी चाहिए। इन बातों से आपकी दुविधाएं दूर होने के साथ ही दोनों के रिश्तों में मधुरता आएगी। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो अपनी मां को जरूर बताई जानी चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

every daughter should share these things with her mother the relationship will become strong,mates and me,relationship tips

स्कूल-कॉलेज की बात

कहा जाता है कि टीनएज एक ऐसा समय होता है जब बच्चे ता मन काफी चंचल होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस उम्र में बच्चे की दुनिया ही काफी अलग होती है। वहीं इस उम्र से छोटा सा भी गलत कदम जिंदगी खराब कर सकता है। इस उम्र में लड़कियों को अपनी मां से स्कूल और कॉलेज की बातें जरूर बतानी चाहिए। ताकि आपकी मां आपके अच्छे बुरे फैसले को जान सके।

असफलता की चर्चा

हम सभी लोग अपने जीवन में कई बार असफलता का सामना करते हैं। कभी ऑफिस में, कभी एग्जाम में तो कभी प्यार में हमको फेलियर झेलने को मिलती हैं। चाहे स्थिति जो भी हो आपकी मां कभी आपका साथ नहीं छोड़ती। अपने दुःख और निराशा को मां से बिल्कुल न छुपाएं। मां के पास कुछ ऐसे जादुई ट्रिक्स होते हैं जिससे वह अपने बच्चों को ताक़त देकर उनको तुरंत खुश कर सकती है। इसलिए अपने अच्छे और बुरे विचार हमेशा मां के साथ सांझा करते रहें।

every daughter should share these things with her mother the relationship will become strong,mates and me,relationship tips

अपने प्यार के बारे में

हर लड़की की जिंदगी में कभी न कभी ऐसा समय जरूर आता है जब आपको कोई अच्छा लगने लगता है। वहीं अगर टीनएज में ऐसा होता है तो आपको यह बात अपनी सहेली को बताने से पहले अपनी मां को बतानी चाहिए। क्योंकि आपकी मां आपकी सहेली से ज्यादा अनुभवी होती है। वे आपकी सहेली से बेहतर गलत और सही का बता सकती है।

अपनी शादी को लेकर चर्चा

जैसे ही लड़कियों की उम्र 25-26 साल होती है उनको चारों ओर से ज़ल्द ही शादी करने की सलाह मिलने लगती है। जिसे देखो शादी की बात करता नज़र आता है। और ऐसी सिचुएशन में लड़कियां इरिटेट होने लगतीं हैं। इस बात को टालें नहीं अगर आप शादी नहीं करना चाहते इसकी वजह बताते हुए खुलकर अपनी मां से बात करें। इसके अलावा लड़कियां अक्सर अपने लव-अफेयर को फैमली से छुपा कर रखती हैं। वो इस तरह की बातों को लेकर कभी किसी से डिस्कशन नहीं करतीं। लेकिन आप ऐसा बिल्कुल न करें विश्वास रखें कि मां हमेशा आपके लिए बेस्ट ही सोचेगी और आपका मार्गदर्शन कर आपको सही फैसला लेने में सहयोग देगी।

every daughter should share these things with her mother the relationship will become strong,mates and me,relationship tips

अपने दोस्तों के बारे में चर्चा

मां हर वक्त इसी उधेड़बुन में लगी रहती है कि मेरी बेटी कैसे लोगों की संगती में हैं यां उसके दोस्त लड़के हैं यां लड़कियां। ऐसी स्थ्तिि में हर बेटी को चाहिए कि वो यां तो अपने दोस्तों से अपनी मां का परिचय करवाएं यां फिर अपनी मां को अपने दोस्तों के साथ रोज़ाना बीतने वाले वक्त के किस्से शेयर करें। मानो यां न मानो, उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचकर मां बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताना चाहती है। वो चाहती है कि दिन में कुछ ऐसा वक्त हो, जिसमें बच्चे उनके साथ बैठें और दिनभर होने वाली गतिविधियों के बारे में उनसे बातचीत करें।

करियर के बारे में करें बात

बेटी को अपने करियर के बारे में अपनी मां को जरूर बताना चाहिए। आपको अपने सपने के बारे में अपनी मां को जरूर बताना चाहिए। आपके सपने पूरे करने में आपका साथ आपकी मां ही दे सकती है। इसके साथ ही आपके करियर के लिए क्या सही है और क्या गलत ये आपकी मां से बेहतर और कोई नहीं जानता। कई बार टीनएज गर्ल्स अपने करियर से जुड़े गलत डिसीजन ले लेती हैं। इसलिए आपको चाहिए कि आप अपने करियर को लेकर अपनी बातें मां से जरूर शेयर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती