Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों की वजह से लड़कों से दूरियां बना लेती हैं लड़कियां, जानें और बदलें अपनी आदतें

आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर खुद में बदलाव लाने में ही समझदारी हैं। आइये जानते हैं लड़कों की उन आदतों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 03 Dec 2022 5:21:30

इन कारणों की वजह से लड़कों से दूरियां बना लेती हैं लड़कियां, जानें और बदलें अपनी आदतें

किसी भी रिलेशनशिप को चलाने के लिए दोनों पार्टनर के बीच आपसी तालमेल और सामंजस्य की जरूरत होती हैं। लेकिन कई बार आपका बर्ताव ही आपके लिए घातक साबित होता हैं और सामने वाला पार्टनर बैलेंस नहीं कर पाता हैं और दूरियां बना लेता हैं। ऐसे समय ये समझ नहीं आता कि किन बातों के चलते हमारे रिश्तों में दूरी बनी है। ज्यादातर यह परेशानी लड़कों में देखने को मिलती हैं जिनकी कुछ आदतों की वजह से लड़कियां उनसे दूरी बनाने में ही अपनी भलाई समझती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर खुद में बदलाव लाने में ही समझदारी हैं। आइये जानते हैं लड़कों की उन आदतों के बारे में...
due to these reasons,girls keep distance from boys,learn and change your habits,mates and me,relationship tips उपेक्षा करना

रिश्ते की शुरुआत में पार्टनर के बीच काफी लगाव और प्रेम दिखता है, मगर धीरे-धीरे ये सारी बातें गायब होने लगती हैं। दरअसल, हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसे टाइम दे, उसकी केयर करे। शुरु में तो ये चीजें होती हैं लेकिन बाद में इसका आभाव दिखने लगता है। लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में किसी से बात करने में भी कतराते हैं, उससे दूर-दूर रहते हैं। लड़कों को जब अपनी गर्लफ्रेंड से लगाव कम हो जाता है, तो वे दूसरी लड़कियों के पीछे भागने लगते हैं। लड़कों की ये हरकतें लड़कियां कभी बर्दाश्त नहीं करती हैं।

ओवर कॉन्फिडेंट रहना

कुछ लड़के ओवर कॉन्फिडेंट होते हैं और वे लड़की को प्रपोज करने से पहले ही अपने मन में ख्याली पुलाव पका लेते हैं, जो बताता है कि वे कॉन्फिडेंट नहीं बल्कि ओवर कॉन्फिडेंट हैं। उनका यही ओवर कॉन्फिडेंट उन्हें ले डूबता है और उनका प्रपोजल रिजेक्ट हो जाता है। क्योंकि जब कोई ओवर कॉन्फिडेंट हो जाता है तो उसके बात करने की स्टाइल से लेकर हाव-भाव तक, सभी बदल जाते हैं। प्रपोज करने से पहले पॉजिटिव सोच रखना सही है लेकिन उस बात को लेकर 100 परसेंट कॉन्फिडेंट हो जाना रिजेक्शन का चांस बढ़ा देता है।

due to these reasons,girls keep distance from boys,learn and change your habits,mates and me,relationship tips दूसरी लड़कियों के ज्यादा करीब आना

अधिकतर लड़कियों को पसंद नहीं होता कि उसका ब्वॉयफ्रैंड या पति उसके रहते किसी और लड़की या महिला के ज्यादा करीब आए और घुले-मिले। ऐसे में अगर आप दूसरी लड़कियों को हंसाते हैं, उनसे फ्रैंक होने की कोशिश करते हैं और ये बात आपकी पार्टनर को पता चलता है तो उनको बुरा लगता है। इससे भी बुरी स्थिति तब आती है, जब लड़कियां भांप लेती हैं कि आप किसी और की तरफ अट्रैक्टेड फील कर रहे हैं। इसलिए अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो इन बातों से बचें।

असुरक्षा की भावना


किसी से प्यार करना बुरा नहीं है। लेकिन प्यार में पागल होना सही नहीं है। वहीं कुछ लड़के अपनी गर्लफ्रेड को लेकर इनसिक्योर फील करते हैं। उसका किसी और से बात करना, उसके मनपसंद के कपड़े पहनने पर पाबंदी जैसी चीजों पर असुरक्षित महसूस करने जैसी बातें लड़कियों को अच्छी नहीं लगती है। जिसकी वजह से आपकी गर्लफ्रेंड आपसे दूरी बनाने लगती है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आपको आज से ही अपनी इस आदत को आज ही बदल देना चाहिए।

due to these reasons,girls keep distance from boys,learn and change your habits,mates and me,relationship tips भरोसे की कमी

किसी भी रिश्ते के लिए जो सबसे जरूरी है, वह है भरोसा। इसके बगैर रिश्ते की बुनियाद कमजोर हो जाती है। रिश्ते की मजबूत डोर भरोसे का प्रतीक होती है। कई बार, रिश्ते तो जल्दी बन जाते हैं, मगर पार्टनर के बीच भरोसा नहीं दिखता है, जिसके चलते अक्सर बात-बात पर लड़ाईयां होती है, जिसके चलते रिश्ते टूट जाते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड पर बेवजह शक करते हैं, जिसके कारण उनके बीच झगड़े होने लगते हैं।

पार्टनर की रिस्पेक्ट न करना


महिला हो या पुरुष हर आदनी को सम्मान चाहिए होता है। अगर आप किसी की तारीफ नहीं कर रहे हैं, तो कम से कम दूसरों के सामने उसकी बेइज्जती भी ना करें। क्योंकि एक लव पार्टनर के तौर पर लड़कियां अक्सर ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं, जो दोस्त जैसे मस्ती करे, नर्स जैसे केयर करे और पति जैसा सम्मान करे। कई बार आप अंजाने में दूसरों के सामने उनकी बेज्जती कर देते हैं तो यह महिलाओं की बहुत बुरा लगता है। बार-बार ऐसी गलती से रिश्ते टूटते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology