न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले ही बदल डालें ये आदतें, बनती हैं रिश्ते में खटास का कारण

शादी का अनमोल रिश्ता हर किसी की जिंदगी में कई बदलाव लेकर आता हैं। इसे लोगों की जिंदगी का नया चैप्टर माना जाता है। शादी के बाद दोनों पार्टनर एक-दूसरे की कमियों या गलतियों को लेकर समझौता करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Aug 2022 6:08:57

शादी से पहले ही बदल डालें ये आदतें, बनती हैं रिश्ते में खटास का कारण

शादी का अनमोल रिश्ता हर किसी की जिंदगी में कई बदलाव लेकर आता हैं। इसे लोगों की जिंदगी का नया चैप्टर माना जाता है। शादी के बाद दोनों पार्टनर एक-दूसरे की कमियों या गलतियों को लेकर समझौता करते हैं। वहीँ कई बार खुद में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत होती हैं क्योंकि आपकी कुछ आदतें कई बार रिलेशनशिप में लड़ाई का कारण बन जाती हैं। ऐसा नहीं है कि समझौतों के नाम पर पूरा बदल जाना होता है बल्कि उन आदतों को बदलना होता हैं जो उनके शादीशुदा जीवन को प्रभावित कर सकते है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि आपको शादी से पहले किन आदतों को छोड़ना चाहिए।

marriage,marriage tips,change these habits before marriage,sourness in relationship

झूठ बोलना

शादी के बाद आपका पार्टनर ये चाहता है कि आप उनसे किसी भी तरह का झूठ न बोलें और उनके भरोसे को न तोड़ें। लेकिन जब आप अपने दोस्तों और परिवार के बीच झूठ बोलते हैं तो ये आपकी आदत में शामिल हो जाता है। फिर जब आप यही आदत अपनी शादी के बाद करते हैं तो इससे आपके पार्टनर का दिल और भरोसा दोनों टूट सकते हैं। जिस कारण आपके और आपके पार्टनर की हमेशा अनबन रह सकती है। इसके अलावा आप पर फिर से भरोसा करना आपके लिए पार्टनर के लिए मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप शादी से पहले ही कोशिश करें कि झूठ बोलने की आदत को अपनी रूटीन से बाहर करें और सच बोलने की आदत डालें।

घर से ज्यादा बाहर समय बिताना


लड़कियों के मुकाबले लड़के सामान्य तौर पर ज्यादा घर से बाहर रहते हैं। काम के बाद कलीग या दोस्तों के साथ बाहर जाना, वीकेंड पर कहीं जाने का प्लान बनाना या फिर कोई टूर प्लान करना, ये सब उनके लाइफ को लाइवली बनाने के तरीके होते हैं। इसमें कुछ गलत नहीं, लेकिन शादी के बाद इसमें कमी लाना जरूरी है, नहीं तो पत्नी को अकेलापन महसूस होने लगेगा। अगर आप उनके साथ टाइम स्पेंड न करते हुए पुराने तरीके से ही बाहर ज्यादा रहना जारी रखेंगे, तो ये उनके मन में ये कई तरह के नकारात्मक भावों को जन्म देगा।

marriage,marriage tips,change these habits before marriage,sourness in relationship

चिड़चिड़ापन

चिड़चिड़ापन कई लोगों की आदत और उनके बर्ताव में हमेशा रहता है, जिस कारण ऐसे लोगों की ज्यादातर सभी लोगों के साथ अनबन होती रहती है। लेकिन जब आप शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ रहते हैं तो आपकी ये आदत एक बुरी आदतों में से एक होती है। अगर आप चिड़चिड़ेपन के साथ अपने पार्टनर के साथ रहते हैं तो आप अक्सर अपने पार्टनर की चीजों पर भी चिड़चिड़ा बर्ताव करते हैं जो एक समय पर आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है।

सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी

दोस्तों के साथ मस्ती करना हो या मूवी देखना, इस तरह की सब चीजें जो आप सोशल साइट नेटवर्क पर शेयर करते हैं। लेकिन शादी के बाद आपको अपनी इस आदत को भी बदलना होगा। आपसी पर्सनल संबंधों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें।

किसी भी भरोसा न करना

हम में से ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो बहुत बार लोगों पर भरोसा नहीं करते, चाहे वो हमारे करीबी ही क्यों न हो। लेकिन अगर आप शादी के बाद अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं करते या उन्हें कुछ बताने में हिचकिचाहट करते हैं तो ये आपके लिए नकारात्मक कदम हो सकता है। जी हां, हर पार्टनर ये चाहता है कि वो जिसके साथ प्यार के बंधन में है वो उन्हें प्यार के साथ पूरा भरोसा भी करे, लेकिन जब आप ऐसा नहीं करते तो ये आपके पार्टनर को परेशान कर सकता है।

marriage,marriage tips,change these habits before marriage,sourness in relationship

तुलना करना

दुनिया में सबमें किसी न किसी प्रकार की कमी है, कोई भी ऐसा नहीं जो पूरा हो। इसलिए अपने पार्टनर की तुलना दूसरों से बिलकुल न करें। आपको जैसा भी जीवनसाथी मिला है और आपने पूरी जिंदगी उसके साथ बिताने की कसमें खाईं हैं तो उसकी तुलना दूसरे से क्यों।

हमेशा फोन पर लगे रहना

आजकल चल रहे सोशल मीडिया के शौक ने हम सभी को मोबाइल फोन से चिपकने का एक विकल्प दे दिया है। जिस कारण ज्यादातर लोग दिन में ज्यादा से ज्यादा समय अपने फोन या लैपटॉप के साथ बिताना पसंद करते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो शादी के बाद अपने पार्टनर को समय न देकर अपने फोन के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। जिस कारण उनके रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है और नजरअंदाज करने पर ये गंभीर स्थिति में भी पहुंच सकता है। इसलिए अगर आप भी शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो फोन की लत को कम से कम करने की कोशिश करें। ये आपके और आपके रिश्ते दोनों के लिए अच्छा कदम हो सकता है।

अकेले सारे फैसले लेना

आप इंडिपेंडेंट हैं और अपने फैसले खुद ले सकते हैं, लेकिन ये न भूलें कि शादी के बाद आपके फैसलों से आपके साथी व शादीशुदा जिंदगी पर भी असर पड़ेगा। चाहे नई कार लेने का प्लान हो या फिर जॉब चेंज करने की, अपने पार्टनर से इस बारे में चर्चा जरूर करें। ये चीज उनके और आपके बीच की समझ को भी बेहतर और मजबूत बनाने में मदद करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत