न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के झूठ बोलने की आदत बिगाड़ सकती है उनका भविष्य, इस तरह लाएं उनमें सुधार

ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी हैं कि बच्चों की इस आदत को बदला जाए जिसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। ये टिप्स फॉलो कर आप बच्चों की इस आदत को आसानी से खत्म कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 8:46:39

बच्चों के झूठ बोलने की आदत बिगाड़ सकती है उनका भविष्य, इस तरह लाएं उनमें सुधार

बच्चो के स्वभाव की नींव उनके बचपन से ही पड़ जाती हैं और यह जीवनभर उनके व्यवहार में देखने को मिलती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों को बचपन से ही अच्छी सीख दी जाए ताकि भविष्य में वे नेक इंसान बनकर सामने आए। उन्हें अगर कम उम्र में ही सही और गलत आदतों के बारे में बता दिया जाए तो इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं। कई बार देखने को मिलता हैं कि बच्चे कम उम्र में ही झूठ बोलना शुरू कर देते हैं और यह आदत नहीं छूटती हैं तो आगे चलकर उसकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन सकती है। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी हैं कि बच्चों की इस आदत को बदला जाए जिसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। ये टिप्स फॉलो कर आप बच्चों की इस आदत को आसानी से खत्म कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

baccho ke jhut bolne ki aadat bigad sakti hai unka bhavishya,mates and me,relationship tips

बच्चों के रोल मॉडल बनें

डॉक्टर समीर पारिख जी बताते हैं कि बच्चे जब झूठ बोलते हैं तो सबसे पहली बात ये होती है कि वो दूसरों को झूठ बोलते हुए देखते हैं। इसे ऑब्जरवेशन लर्निंग कहा जाता है। माता पिता के लिए और आस-पास के सभी बड़ों को बच्चों के आगे झूठ बोलने से बचना चाहिए। बच्चों के रोल मॉडल बनें और उनके सामने झूठ न बोलें।

पूछने का तरीका बदलें

कई बार हम बच्चों से जिस तरह के सवाल पूछते हैं, वही उनके झूठ बोलने का कारण बनता है- जैसे ब्रश किया या रूम साफ किया या नहीं। ऐसा पूछने से वह खुद को बचाने के लिए झूठ बोलते हैं। पूछने का तरीका ऐसा हो कि कमरा कैसे अौर कब साफ करने वाले हो, डांट की आशंका न देख वह सही जवाब देंगे।

समस्या का समाधान ढूंढें

यदि बच्चा कभी कोई गलती करे तो माता -पिता को बच्चे के साथ बैठकर उस समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करनी चाहिए। कितनी भी बड़ी समस्या क्यों न हो उसे शांति से सुलझाते हुए समाधान निकालें। पेरेंट्स की इस आदत से बच्चे को हमेशा ऐसा लगेगा कि किसी भी परेशानी को मिलजुलकर सुलझाया जा सकता है और वो झूठ बोलने से बचेगा।

डूज एंड डोंट्स बताएं

कई बार बच्चों को बताना पड़ता है कि उन्होंने गलती की है, लेकिन गलती से सीखने को मिला है, यह जानने के बाद वह डरेगा नहीं और सीखने की कोशिश करेगा। 5 साल तक के बच्चों को खुद पता नहीं चलता कि झूठ बोलने से क्या नुकसान है। उन्हें बताएं कि क्या करना है और क्या नहीं।

baccho ke jhut bolne ki aadat bigad sakti hai unka bhavishya,mates and me,relationship tips

सच बोलने पर सराहना जरुर करें

यदि बच्चे से कोई गलती हो गई है और वो हिम्मत करके आपको अपनी बात बता रहा है तो आप उसे डांटने की बजाय उसकी तारीफ करें। आप बच्चे की सच बोलने के लिए तारीफ जरुर करें। ऐसा करने से बच्चे को भविष्य में सच बोलने का प्रोत्साहित मिलेगा और धीरे-धीरे बच्चे झूठ बोलना कम कर देंगे।

बिना शर्त वाला प्यार दें

बच्चों काे इस बात का पूर्ण विश्वास होना चाहिए कि उन्हें बिना शर्त प्यार किया जाए। भले ही उन्होंने झूठ बोला हो। बच्चे को किए जाने वाले प्यार का कम या ज्यादा होना झूठ के हिसाब से तय नहीं होगा। यह बच्चा जान लेगा तो वह डरेगा नहीं और झूठ नहीं बोलेगा। ये डर ही है जिसकी वह झूठ बोलता है।

बच्चों को डांटने से बचें

माता-पिता कई बार बच्चों के साथ बहुत ही कठोर हो जाते हैं। उनकी हर छोटी-बड़ी गलती पर उन्हें सजा देना ही बेहतर समझते हैं। मगर ऐसे बच्चों में डर पैदा हो जाता है और वो ज्यादा कठोर बन जाते हैं। कई बार बच्चे इसलिए झूठ बोलने लगते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कोई गलती करने पर उन्हें डांट पड़ेगी। किसी भी तरह की प्रताड़ना से बचने के लिए भी बच्चे झूठ बोलना सीख जाते हैं और ये उनकी आदत में शुमार हो जाता है। बच्चों को इतनी स्पेस दें कि अगर उन्होंने कोई गलती भी की है तो उसे शेयर करने के लिए बच्चों को फ्रीडम दें। बच्चे जब अपनी गलती माता -पिता को बताएं तब उन्हें डांटने या सजा देने की बजाय उनकी तारीफ करें, जिससे वो आगे कभी भी झूठ नहीं बोलेंगे। इस व्यवहार को शॉपिंग ऑफ़ बिहेवियर कहते हैं।

प्यार से समझाएं

कांच का गिलास या कुछ अन्य टूट फूट हो जाए तो हम बच्चे से पूछेंगे कि किसने तोड़ा? इस सवाल के बाद उसे पता है कि पापा थप्पड़ मार सकते हैं। इस डर से वह झूठ बोल देगा कि गिलास उसने नहीं तोड़ा है। ऐसी स्थिति से बचें, उसे प्यार से समझाएं अौर प्यार से ही कोई सवाल करें। बच्चा गलती करके आपसे अपनी परेशानी बताने के लिए आए तो आप उसे डांटने फटकारने की जगह समाधान निकालने का प्रयास करें। ऐसा करने से बच्चे का हौंसला और भी बुलंद होगा और भविष्य में भी आपसे अपनी बात कहने के लिए हिचकिचाएगा नहीं। इसके साथ आपका बच्चा आपके साथ कभी झूठ भी नहीं बोलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता