न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं बंधन की बेड़ियां तो नहीं हैं आपकी रिलेशनशिप, इन संकेतों से करे पता

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों या आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके पार्टनर में दिखाई दें, तो समझ जाएं कि आप गलत इंसान को डेट कर रहे है। अगर आपके रिश्ते में भी ये बातें हैं तो समझ जाएं कि वो आपके लिए ठीक पार्टनर नहीं है।

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 1:21:35

कहीं बंधन की बेड़ियां तो नहीं हैं आपकी रिलेशनशिप, इन संकेतों से करे पता

कोई भी रिलेशनशिप तभी सार्थक हो पाती हैं जब दोनों पार्टनर के बीच आपसी समझ, प्यार और सम्मान हो। इनमे से किसी भी चीज की कमी होने पर रिलेशनशिप एक बोझ जैसी लगने लगती हैं। रिश्ता निभाने के लिए दिल और दिमाग दोनों से सोचना पड़ता है। ऐसे में आपको अपने रिलेशनशिप पार्टनर को समझने और उसके व्यवहार को जानने की जरूरत होती हैं। जिसे आप प्यार समझ रहे हैं वह कई बार बंधन की बेड़ियां बन जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों या आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके पार्टनर में दिखाई दें, तो समझ जाएं कि आप गलत इंसान को डेट कर रहे है। अगर आपके रिश्ते में भी ये बातें हैं तो समझ जाएं कि वो आपके लिए ठीक पार्टनर नहीं है।

are there any shackles in your relationship know from these signs,mates and me,relationship tips

जो आपके विचारों का सम्मान ना करें

अगर कोई इंसान आपके साथ इज़्जत से पेश नहीं आता तो यह गांठ बांध लीजिए कि आगे चलकर आपकी समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, विचारों में मतभेद होना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन सामनेवाले के विचारों को सुनना और असहमति के बावजूद पार्टनर के विचारों का सम्मान करना एक अच्छे इंसान की निशानी होती है।

जो आपकी इज्जत न करे


अगर डेटिंग पर ही आपका पार्टनर आपको इज्जत नहीं दे रहा है तो समझ लें, कि ये आगे चलकर आपको उतना सम्मान नहीं देगा। आपके विचान नहीं मिलते ये अलग बात है, लेकिन सामने वाले के विचारों को सुनना और उनका सम्मान करना एक अच्छे पार्टनर की निशानी है। जो लोग आपकी सोच का सम्मान नहीं करते, ऐसे लोग आपका भी सम्मान नहीं करेगें। कई बार हो सकता है कि वो आपको उस वक्त सम्मान दे लेकिन अगर उसका दूसरों के साथ इस तरह का व्यवहार है तो समझ लें कि आप गलत व्यक्ति के चक्कर में फंसे हैं।

are there any shackles in your relationship know from these signs,mates and me,relationship tips

जो आपकी सुरक्षा की परवाह ना करें

आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपके पार्टनर की भी हो जाती है। मान लीजिए कि आप उसके साथ डेट पर गई हैं और लौटते समय बारिश हो गई, ऐसे हालात में वो आपको बिना घर तक पहुंचाए काम का बहाना बनाकर चला जाता है तो ये उसकी आपके प्रति लापरवाही हो सकती है।

जो बात-बात पर गुस्सा दिखाएं


अगर शुरुआती डेट के बाद ही आपको पता चल रहा है कि वो काफी गुस्सैल स्वभाव का है तो बेहतर होगा कि आप ऐसे रिश्ते से खुद को बचा लें। क्योंकि ऐसे लोग आगे चलकर हिंसक भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर वो छोटी-छोटी बातों पर गुस्स हो जाता है या लोगों से बात बात पर झगड़े की बात करता है तो संभल जाएं।

are there any shackles in your relationship know from these signs,mates and me,relationship tips

जो आपकी सहमति की परवाह न करें

रिश्ते को चलाने के लिए प्यार और सहमति की जरूरत होती है। अगर आपका पार्टनर किसी मुद्दे पर अपनी ही राय रखे, या किसी काम के लिए आपके ऊपर दबाव डाले तो ये ठीक नहीं है। ये आपके लिए गलत इंसान हो सकता है। भविष्य में ऐसे लोग बहुत डोमिनेट करते हैं। ऐसे लोगों के साथ आपको हमेशा कॉम्प्रोमाइज करके रहना पड़ता है। बेहतर होगा रिश्ता खत्म कर लें।

जो बात-बात पर मर्दानगी की बात करें


अगर आपको ये एहसास हो रहा है कि आपका होने वाला पार्टनर बात बात पर अपने पुरुष और आपके महिला होने की बात करता है और आपको कमजोर दिखाने की कोशिश करता है तो भी ऐसे लोगों से सकर्त हो जाएं। ऐसे लोग जीवन के कुछ मोड़ पर काफी डॉमिनेटिंग हो जाते हैं और महिलाओं को घर के अंदर रहने वाली सोच रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत