न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आफ्टर मैरिज रिलेशनशिप टिप्स से बना रहेगा रिश्ते में रोमांस का रोमांच, जानें और आजमाए

शादी दो लोगों के प्यार का बंधन होता है जिसमें एक-दूसरे से कई कसमें और वादे किए जाते हैं। लोग शादी के कुछ समय तक तो रोमांस का तड़का लगाते हैं लेकिन समय के साथ जब जिम्मेदारियां आने लगती हैं तो रोमांस कहीं खोता हुआ नजर आता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Aug 2022 4:52:13

इन आफ्टर मैरिज रिलेशनशिप टिप्स से बना रहेगा रिश्ते में रोमांस का रोमांच, जानें और आजमाए

शादी दो लोगों के प्यार का बंधन होता है जिसमें एक-दूसरे से कई कसमें और वादे किए जाते हैं। लोग शादी के कुछ समय तक तो रोमांस का तड़का लगाते हैं लेकिन समय के साथ जब जिम्मेदारियां आने लगती हैं तो रोमांस कहीं खोता हुआ नजर आता हैं। शादी के बाद जब अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त हो जाते हैं तो अपने पार्टनर की भावनाओं का ख्याल नहीं रख पाते हैं जो किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं हैं। इससे कई बार रिश्ते में मनमुटाव पैदा हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आफ्टर मैरिज रिलेशनशिप टिप्स बत्गाने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर रिश्ते में रोमांस का रोमांच लौट सकता हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

relationship,relationship tips in hindi,after marriage relationship tips in hindi

आई लव यू

ये तीन शब्द आपकी भावनाओं का इजाहर हैं। इन्हीं तीन शब्दों के असर की वजह से आप आजीवन किसा का साथ निभाते हैं। ऐसे में शादी के बाद भी अपने पार्टनर को बार-बार आई लव यू कहना न भूलें। इससे आपके पार्टनर की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। दरअसल, शादीशुदा जीवन में भी प्यार के इजहार की जरूरत पड़ती है ताकि आपके पार्टनर को ऐसा न लगें कि आप उससे अब प्यार नहीं करते हैं। प्यार करने के साथ ही जताना भी होता है। इसलिए, शादी के बाद भी आई लव यू कहना न भूलें।

तारीफ करना न भूलें

अक्सर नए रिश्ते में लोग एक-दूसरे की तारीफें करते नहीं थकते हैं क्योंकि उस समय वे एक-दूसरे को जानना, समझना और इम्प्रेस करना चाहते हैं। मगर देखा जाता है कि शादी के कुछ दिन बाद ये आदतें खत्म होने लगती हैं। तारीफ हर किसी को हर समय अच्छी लगती है। साइंस की मानें तो अपनी तारीफ सुनते ही आपका दिमाग कुछ खास हार्मोन्स रिलीज करने लगता है, जिन्हें 'हैप्पी हार्मोन्स' कहते हैं। इन हार्मोन्स के कारण आप खुश होते हैं और अच्छा महसूस करते हैं। इसलिए जब भी आपको मौका मिले आप अपने पार्टनर की तारीफ जरूर करें।

एक-दूसरे के लिए समय निकालें

दिन भर का कुछ समय एक-दूसरे के लिए फिक्स करें। इस दौरान काम या स्ट्रेस की बातें न करके अपने आज और भविष्य की बातें करें। आप चाहें तो सुबह की चाय या रात के खाने का वक्त एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए नियत कर सकते हैं। सुबह-शाम टहलते हुए भी बातचीत के लिए समय निकाला जा सकता है।

relationship,relationship tips in hindi,after marriage relationship tips in hindi

घूमने या डेट पर जाते रहें

हनीमून का कॉन्सेप्ट यही है कि शादी-शुदा जोड़े अपनी निजी जिंदगी की उलझनों और झंझटों को छोड़कर थोड़ा समय एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए किसी खूबसूरत जगह पर जाते हैं। इससे उनके बीच बॉन्डिंग अच्छी होती है और एक-दूसरे को बहुत कम समय में समझ सकते हैं। इसी कॉन्सेप्ट को आपको शादी के बाद भी याद रखना है, क्योंकि प्यार की ताजगी बरकरार रखने का यही सबसे बेहतर तरीका है। इसलिए शादी के बाद भी जब भी आपको समय मिले तो आप अपनी वाइफ के साथ कहीं बाहर जाएं, उन्हें डेट पर ले जाएं।

बांहों में भरना न भूलें

अगर आप अपने पार्टनर को उनकी किसी मदद के लिए शुक्रिया कहने के बाद गले लगाते हैं या कभी-कभार बिना कारण ही अपनी बाहों में भरकर अपने प्यार का इजहार करते हैं, तो उन्हें अच्छा लगना लाजिमी है। इसलिए रिश्ते में 'पुराने वाले स्पार्क' को मेनटेन रखने के लिए आप इन तरीकों को भी अपना सकते हैं।

सरप्राइज गिफ्ट करें

बर्थडे या शादी की एनिवर्सिरी को खास बनाने के लिए तो आप अपने पार्टनर को कुछ न कुछ गिफ्ट करते ही हैं। मगर अगर आप उन्हें कभी बिना कारण ही गिफ्ट देकर सरप्राइज करें, तो उन्हें अच्छा लगेगा। इस तरह की हरकतें उन्हें इस बात का एहसास दिलाएंगी कि आप उन्हें अपनी जिंदगी में अहमियत देते हैं। इसलिए ये बात भी आपके रिश्ते के रोमांच को बनाए रखने में मदद करेगी।

हमेशा साथ निभाएं

शादी के बाद हर कपल की जिंदगी में कई ऐसे मौके आते हैं, जब रिश्ते, परिवार या खुद उन्हीं की जिंदगी में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा होता है। ऐसे समय में आपको न सिर्फ उनके साथ हर मुश्किल में खड़े रहना चाहिए बल्कि जितनी हो सके मदद भी करनी चाहिए। कई बार पारिवारिक कारणों से भी रिश्ते खराब होते हैं, ऐसे में किसी एक का पक्ष लेने के बजाय आपको हमेशा सही का साथ निभाना चाहिए और गलत पक्ष क्यों गलत है, इस बात को उन्हें एक्सप्लेन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती