न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकअप के बाद फिर से जोड़ना चाहते हैं संबंध, ये 5 टिप्स बनाएंगे आपका काम

अगर आप भी ब्रेकअप या झगड़े के बाद कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं तो आज हम आपको इससे जुड़े टिप्स देने जा रहे हैं जो आपके काम आएंगे और ब्रेकअप के बाद फिर से रिश्ता जोड़ने में मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Jan 2022 7:43:49

ब्रेकअप के बाद फिर से जोड़ना चाहते हैं संबंध, ये 5 टिप्स बनाएंगे आपका काम

आजकल के दौर में देखने को मिलता हैं कि लोग अट्रेक्शन के साथ ही रिलेशनशिप में आ जाते हैं और बिना सोचे-समझे ही ब्रेकअप कर बैठते हैं। देखा जाता हैं कि आजकल जरा सी बात पर ही रिलेशनशिप की मामूली नोंकझोक बढ़ते हुए टूटने की कगार पर आ जाती हैं और पार्टनर से दूरी बढ़ाने लगते हैं। देखा जाता हैं कि कई लोग ब्रेकअप तो कर लेते हैं लेकिन दूरी बढ़ने के साथ ही उन्हें अपने पार्टनर की जरूरत का अहसास होता हैं। अगर आप भी ब्रेकअप या झगड़े के बाद कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं तो आज हम आपको इससे जुड़े टिप्स देने जा रहे हैं जो आपके काम आएंगे और ब्रेकअप के बाद फिर से रिश्ता जोड़ने में मदद करेंगे।

after break up tips,mates and me,relationship tips

प्यारा सा मैसेज लिखें

कई बार आप जो कुछ सामने नहीं कह पाते हैं, उसे लिखकर कहना आसान भी होता है और खूबसूरत भी होता है। इसलिए अपने रूठे हुए पार्टनर को मनाने के लिए अपने अंदर के राइटर को जगाइए और एक प्यारा सा मैसेज लिखिए। इस मैसेज की शुरुआत आप अपनी गलती मानने से कर सकते हैं। इसके बाद आप यह बता सकते हैं कि झगड़े या ब्रेकअप के बाद आपको कैसे पार्टनर की इंपॉर्टेंस समझ आई और यह भी बता सकते हैं कि आप अब दोबारा गलतियां नहीं करेंगे। इसके अलावा आप पार्टनर की तारीफ कर सकते हैं और उन्हें इस बात का एहसास दिला सकते हैं कि वो आपके लिए कितने जरूरी हैं।

तुरंत न दिखाएं उतावलापन

झगड़े या ब्रेकअप के बाद तुरंत ही उतावलापन दिखाते हुए पैच-अप की कोशिशें न शुरू कर दें। ध्यान रखें कि एक दूसरे की कमी का एहसास ही आपके प्यार को मजबूत बनाता है। इसलिए अपने पार्टनर को भी थोड़ा टाइम दें कि उन्हें भी अपनी गलती या आपसे दूर होने का एहसास हो। ऐसा भी हो सकता है कि आपसे पहले वो ही पैचअप का प्रस्ताव रख दें। इसके अलावा तुरंत उतावलापन दिखाने से पार्टनर का गुस्सा भी शांत नहीं होता है। इसलिए ब्रेकअप के बाद रिश्ते के बारे में सोचने के लिए एक-दूसरे को थोड़ा समय दें और डेट के लिए पूछने से पहले आत्ममंथन कर लें।

after break up tips,mates and me,relationship tips

पार्टनर के बारे में या ब्रेकअप के बारे में सोशल मीडिया पर न लिखें

कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि झगड़े या ब्रेकअप के बाद लोग अपने पार्टनर के बारे में बहुत सारी उल्टी-सीधी बातें सोशल मीडिया पर लिख डालते हैं या फिर फ्रैंड्स के बीच फैलाने लगते हैं। ये एक गलत आदत है, जो आपके पैचअप की सभी संभावनाओं को हमेशा के लिए खत्म कर देती है। अगर आप फाइनली ब्रेकअप के ही मूड में हैं और दोबारा कभी पैचअप नहीं करना चाहते हैं, तो भी आपको अपने पार्टनर के बारे में सोशल मीडिया पर कोई गलत बात नहीं पोस्ट करना चाहिए।

पार्टनर जैसा है वैसा स्वीकार करें

अक्सर ब्रेकअप या झगड़े का कारण यह होता है कि रिश्ते में लोग ये चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनके अनुसार व्यवहार करे, उनकी पसंद के लोगों से मिले और बात करे या उनकी तरह जिए। लेकिन ऐसा संभव नहीं है क्योंकि आपमें भले ही कितना भी प्रेम हो, लेकिन आप हैं तो दो अलग-अलग इंसान ही। इसलिए ब्रेकअप के बाद अगर दोबारा पैचअप का ख्याल मन में आए, तो सबसे पहले इस बात को समझ लें कि क्या आप अपने पार्टनर को वैसा ही स्वीकार कर पाएंगे, जैसे वो हैं। यानी आगे आपको उनकी आदतों की वजह से परेशानी तो नहीं आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत