न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPPSC : उम्मीदवारों के पास है 604 वेकेंसी के लिए जोर लगाने का मौका, आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (सामान्य/विशेष भर्ती) परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 6:24:57

UPPSC : उम्मीदवारों के पास है 604 वेकेंसी के लिए जोर लगाने का मौका, आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (सामान्य/विशेष भर्ती) परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.inके माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन आज मंगलवार (17 दिसंबर) से ही शुरू हो गए हैं। अंतिम तिथि 17 जनवरी है। इस भर्ती का उद्देश्य राज्यभर में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में 604 रिक्तियों को भरना है। इनमें से 582 रिक्तियां सामान्य तथा 22 रिक्तियां विशेष भर्ती के लिए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

जिन उम्मीदवारों ने संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, वे आवेदन के लिए पात्र हैं। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने प्रादेशिक सेना में दो वर्ष तक सेवा की होगी या जिनके पास एनसीसी 'बी' प्रमाण पत्र होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु 1 जुलाई 2024 को 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, यानी उनका जन्म 2 जुलाई 1984 से पहले और 1 जुलाई 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

ये है परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इसमें कुल 2 पेपर हैं, जिनमें से प्रत्येक 375 अंक का है और प्रत्येक पेपर में 125 प्रश्न होंगे और कुल अंक 375 होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। 1 अंक की नेगेटिव अंकन व्यवस्था है। प्रत्येक पेपर की समय अवधि 150 मिनट है।

ये है आवेदन शुल्क

यूआर/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 225 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए यह राशि 105 रुपए है। विकलांग उम्मीदवारों को 25 रुपए का भुगतान करना होगा। पेमेंट क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन

कैंडिडेट्स को प्रिलिम्स परीक्षा देनी होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी और इसे पास करने वाले इंटरव्यू देंगे। लिखित परीक्षा की तारीख के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। लिखित परीक्षा पास करने के बाद साक्षात्कार देना होगा। दोनों चरण पास करने के बाद ही चयन अंतिम होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.inपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPSC असिस्टेंट असिस्टेंट इंजीनियर 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- अपना आवेदन पत्र पूरी तरह से भरें और अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?