न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI : क्लर्क के 13735 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती की ये जरूरी बातें जान लें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Dec 2024 5:47:53

SBI : क्लर्क के 13735 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती की ये जरूरी बातें जान लें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज मंगलवार (17 दिसंबर) से शुरू हो गई। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 7 जनवरी है। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में संभावित है। प्री में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा, जो कि मार्च-अप्रैल में संभावित है।

ये है पोस्ट डिटेल

जूनियर एसोसिएट के 13735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रिक्त पदों में 5870 अनारक्षित हैं। एसी के लिए 2118, एसटी के लिए 1385, ओबीसी के लिए 3001 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1361 पद आरक्षित हैं। इनमें मध्य प्रदेश के लिए 1317, छत्तीसगढ़ के लिए 483, चंडीगढ़ के लिए 32, दिल्ली के लिए 343, जम्मू कश्मीर के लिए 141, हिमाचल के लिए 170, पंजाब के लिए 569, राजस्थान के लिए 445, उत्तर प्रदेश के लिए 1894, उत्तराखंड के लिए 316, बिहार के लिए 1111, गुजरात के लिए 1073, झारखंड के लिए 676 वेकेंसी हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार को केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 से की जाएगी। एससी व एसटी वर्ग को आयु में 5 और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएस/डीएक्सएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। फीस का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके ही किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पास होने वालों को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। आवेदन भरने के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया होगा, उसी का लोकल लेंग्वेज टेस्ट होगा। वेतन पर नजर डालें तो यह 17900 रुपए-47920 रुपए है। बेसिक पे 19900 रुपए है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?