न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RSMSSB : उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, 2600 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास विभाग के लिए जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 6:38:27

RSMSSB : उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, 2600 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने महात्मा गांधी नरेगा, ग्रामीण विकास विभाग के लिए जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और अकाउंट असिस्टेंट के 2600 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज बुधवार (8 जनवरी) से शुरू हो गए। इच्छुक उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संविदा जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयन के लिए परीक्षा 15 मई और संविदा अकाउंट असिस्टेंट के पदों पर चयन के लिए परीक्षा 16 जून को होगी।

ये है पोस्ट डिटेल

यह भर्ती संविदा पर होनी है और राजस्थान कान्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022 यथा संशोधित के तहत हो रही है। जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 2200 और अकाउंट असिस्टेंट के 400 पद हैं। कुल रिक्तियों में 2337 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 236 पद अनुसूचित क्षेत्र के हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या डिप्लोमा या कृषि इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक होना चाहिए। अकाउंट असिस्टेंट के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा डीओईएसीसी या समकक्ष द्वारा “ओ” लेवल प्रमाणपत्र या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद से COPA/DPCS प्रमाणपत्र या कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आरएस-सीआईटी प्रमाण पत्र या समकक्ष होना जरूरी है। आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

जेटीए और अकाउंट असिस्टेंट भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। चयन होने पर दोनों पदों के लिए 16900 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी