न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : सीनियर टीचर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी, 2129 पदों के लिए इस दिन से करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Dec 2024 6:41:05

RPSC : सीनियर टीचर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी, 2129 पदों के लिए इस दिन से करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होगी। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी तय की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवदेन कर सकेंगे। परीक्षा तिथि बाद में जारी होगी। चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा से होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए सीनियर टीचर के 8 विषयों के कुल 2129 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। रिक्तियों में हिंदी के 288, अंग्रेजी के 327, गणित के 694, विज्ञान के 350, सामाजिक विज्ञान के 88, संस्कृत के 309, पंजाबी के 64 और उर्दू के 9 पद हैं। टीएसपी के 402 और नॉन टीएसपी क्षेत्र के 1727 पद हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू व पंजाबी विषय के लिए संबंधित विषय (ऑप्शनल विषय के तौर पर) में ग्रेजुएशन। एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा। विज्ञान विषय के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलोजी, बॉटनी, माइक्रो बायोलॉजी, बायोटेक, बायो केमिस्ट्री में से किन्हीं दो विषयों के साथ (ऑप्शनल विषय के तौर पर) ग्रेजुएशन। एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा। सामाजिक विज्ञान के लिए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन या दर्शनशास्त्र में से किन्हीं दो विषयों के साथ (ऑप्शनल विषय के तौर पर) ग्रेजुएशन। एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी। इन पदों के लिए भर्ती आयोग द्वारा वर्ष 2022 में निकाली गई थी जिसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2023 थी। इसके बाद कोई भर्ती नहीं निकली। ऐसे में जो अभ्यर्थी 1 जनवरी 2026 को ओवरएज के होते हैं तो उन्हें अधिकतम आयु सीमा में 2 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क और मिलेगा इतना वेतन

सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है। राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्ति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और समस्त दिव्यांगजन को 400 रुपए का भुगतान करना होगा। वेतन की बात करें तो यह पे मैट्रिक लेवल-एल-11, ग्रेड पे – 4200 रुपए होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?