न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB : अप्रेंटिस के 2700 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, भर्ती के बारे में ये बातें जानना जरूरी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज रविवार (30 जून) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 6:23:28

PNB : अप्रेंटिस के 2700 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, भर्ती के बारे में ये बातें जानना जरूरी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज रविवार (30 जून) से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई तक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.pnbindia.in/पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगा। इस संबंध में बैंक ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार अधिसूचना अच्छे से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

ये है पोस्ट डिटेल

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के 2700 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एससी के लिए 481 पद, एसटी के लिए 167 पद, ओबीसी के लिए 614 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 255 पद और जनरल के लिए 1183 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही वे जिस क्षेत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं वहां की क्षेत्रीय भाषा की जानकारी भी होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। उम्मीदवारों का जन्म 30 जून 1996 से पहले और 30 जून 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 944 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी के लिए फीस 708 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 472 रुपए है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष होगी। 2 हफ्ते बेसिक ट्रेनिंग और 50 हफ्ते ऑन द जॉब ट्रेनिंग होगी।

मिलेगा इतना वेतन

नियुक्ति के बाद ग्रामीण/सेमी अर्बन के 10000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। अर्बन के 12000 रुपए और मेट्रो के लिए 15000 रुपए स्टाइपेंड प्रति माह होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.pnbindia.in/Recruitments.aspxपर जाएं।
- “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन देखने के लिए “Notice” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब https://bfsissc.com वेबसाइट खुलेगी।
- “Career/Opportunity” के सेक्शन में जाकर “PNB Apprentice Recruitment 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। शुल्क का भुगतान करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?