न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP Metro : इन 26 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, जानें-मिलेगी कितनी सैलरी

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सुपरवाइजर, सीनियर सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Jan 2025 6:02:54

MP Metro : इन 26 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, जानें-मिलेगी कितनी सैलरी

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सुपरवाइजर, सीनियर सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 3 जनवरी से शुरू हो गई है। आवेदन की लास्ट डेट 17 जनवरी तक है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटmpmetrorail.comपर जाकर एप्लाई कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के लिए माध्यम से कुल 26 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से सीनियर सुपरवाइजर/ऑपरेशंस के 4, सुपरवाइजर/ऑपरेशंस के 16 और सीनियर सुपरवाइजर/सुपरवाइजर (सिक्योरिटी) के 6 पदों पर भर्ती होगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

सीनियर सुपरवाइजर/सुपरवाइजर (सिक्योरिटी) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। अन्य पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा या बीएससी या बीएससी ऑनर्स (फिजिक्स/केमिस्ट्री/मैथ्स) उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थी के पास निर्धारित किया गया कार्यानुभव होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 43 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल चार्जेस के रूप में 170 रुपये+ 18 फीसदी GST शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवारों को शुरू में 3 साल के कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्त किया जाएगा। यह अवधि 5 साल तक बढ़ाई जा सकती है या 60 साल की आयु तक, जो भी पहले हो। सीनियर सुपरवाइजर ग्रेड I के लिए चयन होने पर 46000-1,45,000 रुपए, सीनियर सुपरवाइजर ग्रेड II को 40000-1,25,000 रुपए, सुपरवाइजर ग्रेड I को 35000-1,10,000 रुपए और सुपरवाइजर ग्रेड II को 30000-1,00,000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइटmpmetrorail.comपर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर करिअर बटन पर जाकर भर्ती से संबंधित एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर https://iforms.mponline.gov.in लिंक पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी Madhya Pradesh Metro Rail Corporation Limited में जाकर Apply लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी