न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली मेट्रो में निकली है इन पदों पर वेकेंसी, उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, देखें…

दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने सिक्योरिटी इंस्पेक्टर पद पर वेकेंसी निकाली है। यह भर्ती सिर्फ दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 6:42:08

दिल्ली मेट्रो में निकली है इन पदों पर वेकेंसी, उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, देखें…

दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने सिक्योरिटी इंस्पेक्टर पद पर वेकेंसी निकाली है। यह भर्ती सिर्फ दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के लिए निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार DMRC की अधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 8 मई है। इसके बाद किसी भी आवेदन को स्वीकृत नहीं किया जाएगा। यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेस पर की जा रही है।

ये है योग्यता

दिल्ली पुलिस के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास सब इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर पद पर 5 वर्ष के कार्य का अनुभव होना चाहिए। यह कार्य अनुभव पुलिस स्टेशन या ट्रैफिक समेत फील्ड असाइनमेंट में शामिल माना जाएगा। आवेदकों का रिकॉर्ड बेदाग होना चाहिए। अभी तक जो लोग सक्रिय रोजगार में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेनी होगी या फिर इस्तीफा देना जरूरी है।

ये है आयु सीमा

सुरक्षा निरीक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 55 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को तय मापदंडों के तहत आयु में छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी, लेकिन पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस एग्जामिनेशन होगा। रिजल्ट की बात करें तो मई के अंतिम सप्ताह में फाइनल सूची जारी की जा सकती है। DMRC ने 2 पदों के लिए वेकेंसी निकाली है, लेकिन इसे बढ़ाया जा सकता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 51000 रुपए से लेकर 59800 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

निर्धारित योग्यता पूरी करने पर आप ऑफलाइन आवेदन भेज सकते हैं। फॉर्म भेजने का पता है-जनरल मैनेजर(HR/P), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बाराखम्भा रोड, नई दिल्ली। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी