न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : उम्मीदवार 19838 पदों के लिए इस दिन से कर सकेंगे आवेदन, ये हैं भर्ती की खास-खास बातें

बिहार में सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 5:59:42

बिहार : उम्मीदवार 19838 पदों के लिए इस दिन से कर सकेंगे आवेदन, ये हैं भर्ती की खास-खास बातें

बिहार में सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल है। बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्तियां होनी हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही सामान्य वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को एज लिमिट में छूट मिलेगी। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की तिथि के लिए कटऑफ तिथि 01.08.2022 तय की गई है। एससी, एसटी वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं की एज लिमिट 18 से 30, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए 18 से 27 और पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 18 से 28 वर्ष है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 19838 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।

UR : 7935 पद
EWS : 1983 पद
SC : 3174 पद
ST : 199 पद
EBC : 3571 पद
BC : 2381 पद (इसमें 53 पद ट्रांसजेंडर के भी शामिल हैं)
BCW : 595 पद

ये है आवेदन शुल्क

बिहार मूल के अत्यंत पिछड़ा, पिछड़ा, आर्थिक रूप से कमजोर, अनारक्षित वर्ग और राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 675 रुपए है। बिहार के एससी/एसटी वर्ग और महिला उम्मीदवारों और थर्ड जेंडर को आवेदन शुल्क के रूप में 180 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए विभिन्न चरणों में परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। रिटन एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी कि फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा में 10वीं कक्षा के स्तर पर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 21700 रुपए से लेकर 79100 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://csbc.bihar.gov.in/पर जाएं।
- अब उस पद का चयन करना होगा जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं।
- अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल को ध्यानपूर्वक भरें।
- इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- फिर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी