न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BTSC : SMO के 3623 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पदों के विवरण सहित पूरी डिटेल देखें यहां

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (SMO) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 6:02:53

BTSC : SMO के 3623 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पदों के विवरण सहित पूरी डिटेल देखें यहां

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (SMO) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया 1 अप्रैल तक जारी रहेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 3623 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (मूर्च्छक) - 988 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (चर्म रोग) - 86 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (ईएनटी) - 83 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (जनरल सर्जन) - 542 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (स्त्री रोग) - 542 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (माइक्रोबायोलॉजी) - 19 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (नेत्र रोग) - 43 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (हड्डी रोग) - 124 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (शिशु रोग) - 617 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (पैथोलॉजी) - 75 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (फिजिशियन) - 306 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (मनोचिकित्सक) - 14 पद
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (रेडियोलॉजी) - 184 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और पीजी डिग्री, डिप्लोमा (एमडी, एमएस, डीएनबी) होनी चाहिए। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसिल द्वारा परमानेंट रजिस्ट्रेशन जरूरी है। कार्य अनुभव, लोकल लैंग्वेज का ज्ञान भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो जनरल (पुरुष) के लिए यह 21-37 साल, जनरल (महिला) के लिए 21-40 साल और एससी व एसटी के लिए 21-42 साल है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। आरक्षित, अनारक्षित वर्ग महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (बिहार राज्य के स्थायी निवासी) के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 150 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप के होंगे। प्रश्न-पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। मेडिकल क्षेत्र में डिप्लोमा (MD/MS/DNB) लेवल कोर्स के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन होने पर 15600-67000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटbtsc.bihar.gov.inपर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर What's New में आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसनोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लाई लिंक पर क्लिक करके पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।
- फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी