न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BTSC : भरी जाएगी 7274 वेकेंसी, उम्मीदवारों के पास इस दिन तक है आवेदन करने का मौका

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फार्मासिस्ट, डेंटिस्ट, ड्रेसर और जनरल मेडिकल ऑफिसर समेत 7000 से ज्यादा पदों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 6:35:22

BTSC : भरी जाएगी 7274 वेकेंसी, उम्मीदवारों के पास इस दिन तक है आवेदन करने का मौका

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने फार्मासिस्ट, डेंटिस्ट, ड्रेसर और जनरल मेडिकल ऑफिसर समेत 7000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 8 अप्रैल तक btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपनी पसंदीदा भर्ती के लिंक पर जाकर फॉर्म भरना होगा। हर पद के लिए अलग-अलग लिंक दिए गए हैं, इसलिए आवेदन करते समय सही लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें।

ये है पोस्ट डिटेल

BTSC की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती निकाली गई है। इसमें सबसे ज्यादा 3326 पद ड्रेसर और फिर 2473 फार्मासिस्ट के लिए हैं। डेंटिस्ट के 808 और जनरल मेडिकल ऑफिसर के 667 पदों पर भी भर्ती होनी है। कुल मिलाकर 7274 वेकेंसी भरी जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। फार्मासिस्ट पद के लिए 12वीं पास और फार्मेसी में डिप्लोमा अनिवार्य है। जनरल मेडिकल ऑफिसर बनने के लिए एमबीबीएस की डिग्री जरूरी है, जबकि ड्रेसर के लिए अभ्यर्थियों के पास मैट्रिक पास होने के साथ सीएमडी सर्टिफिकेट होना चाहिए। डेंटिस्ट के लिए डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष (पद के अनुसार) होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 40 वर्ष तथा ओबीसी/एससी/एसटी अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/महिला के लिए यह राशि 150 रुपए तय की गई है। भुगतान ऑनलाइन होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा। अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग वेतनमान तय किया गया है। जनरल मेडिकल ऑफिसर को 9300–34800 रुपए, फार्मासिस्ट को 5200–20200 रुपए, डेंटिस्ट को 9300–34800 रुपए और ड्रेसर को 5200–20200 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- अभ्यर्थियों को वेबसाइटbtsc.bihar.gov.inपर जाना होगा।
- वहां संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
- दस्तावेज अपलोड करने होंगे तथा आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर लें, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?