न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BEL की ओर से निकाली गई है 78 पदों पर भर्ती, जानें-कौन कर सकता है आवेदन और सैलरी

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने अस्थायी आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Nov 2024 6:24:45

BEL की ओर से निकाली गई है 78 पदों पर भर्ती, जानें-कौन कर सकता है आवेदन और सैलरी

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने अस्थायी आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 6 नवंबर से जारी है।

ये है पोस्ट डिटेल

रिक्त पदों की कुल संख्या 78 है। इसमें से आईटी सिक्योरिटी एंड एसेट मैनेजर के लिए 6, आईटी सपोर्ट स्टाफ के लिए 37, डीसी सपोर्ट के लिए 4, कंटेंट राइटर के लिए 1, आईटी हेल्प डेस्क स्टाफ के लिए 12 और डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल सपोर्ट के लिए 18 पद खाली हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमटेक/एमई/बीटेक/बीई/एमएससी/बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्ष)/एमसीए डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। आईटी सिक्योरिटी एंड एसेट मैनेजर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। डीसी सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 वर्ष, कंटेंट राइटर के लिए 2 वर्ष, आईटी हेल्प डेस्क स्टाफ के लिए 2 वर्ष और जिला टेक्निकल सपोर्ट के लिए 1 वर्ष का अनुभव संबंधित क्षेत्र में जरूरी है।

ये है आयु सीमा

आईटी सिक्योरिटी एंड एसेट मैनेजर के लिए अधिकतम आयु 45, डीसी सपोर्ट स्टाफ के लिए 40, कंटेंट राइटर/आईटी हेल्प तथा स्टाफ के लिए 32 और जिला टेक्निकल सपोर्ट के लिए 28 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

सीनियर फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (आईटी सिक्योरिटी एंड ऐसेट मैनेजर) के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए, प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनिंग इंजीनियर के लिए 400 रुपए और ट्रेनी इंजीनियर के लिए 150 रुपए है। इसके अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। पीडबल्यूडी, एसटी और एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट प्रदान की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

जिला टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। वहीं अन्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर होगा जिसकी घोषणा जल्द ही होगी। उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए एडमिट कार्ड या कॉल लेटर दिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 30000 से 80000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटhttps://bel-india.in/पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- होम पेज पर दिए गए लिंक पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी