न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिन के समय स्नैक्स में बनाए वेज स्प्रिंग रोल, लें सर्दियों में स्वाद के मजे #Recipe

दिन के समय बच्चों के लिए कुछ स्पेशल में आप वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं। बड़े भी शाम की चाय के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 12:08:19

दिन के समय स्नैक्स में बनाए वेज स्प्रिंग रोल, लें सर्दियों में स्वाद के मजे #Recipe

सर्दियों के इस मौसम में चटपटे स्नैक्स मिल जाए तो पूरा दिन मजेदार बन जाता हैं। दिन के समय बच्चों के लिए कुछ स्पेशल में आप वेज स्प्रिंग रोल बना सकते हैं। बड़े भी शाम की चाय के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें पनीर और वेजीटेबल्स की स्टफिंग की जाती है। इसे बनाना बहुत आसान हैं और यह सभी को पसंद आता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

मैदा - 2 कप
पत्तागोभी बारीक कटी - 1 कप
पनीर कसा हुआ - 1/2 कप
प्याज बारीक कटा - 1
शिमला मिर्च बारीक कटी - 1
सोया सॉस - 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 1
काली मिर्च पिसी - 1 चुटकी
बेकिंग पाउडर - 1/2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत अनुसार

veg spring roll recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

वेज स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें मैदा छानकर डाल लें। इसके बाद मैदे में बेकिंग सोड़ा मिला दें। अब पानी डालकर मैदे का पतला और चिकना घोल तैयार कर लें। अब इस घोल को लगभग एक घंटे के लिए ढककर रख दें। रोल के लिए अब स्टफिंग बनाने की कवायद शुरू करें। सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर लगभग 3 मिनट तक फ्राई करें। जब प्याज का रंग हल्का भूरा होने लगे तो इसमें बारीक कटे पत्तागोभी, कसा हुआ पनीर और बारीक कटी शिमला मिर्च को मिला दें। इस मिश्रण को भी लगभग 2 से 3 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब रोल के लिए आपकी स्टफिंग तैयार हो चुकी है।

अब एक नॉनस्टिक तवा लें और उसे धीमी आंच पर रखकर थोड़ा सा तेल डाल दें। अब एक स्पून की मदद से मैदे का पतला घोल तवे पर डालें और उसे डोसे की तरह फैला दें। जब डोसे की ऊपरी सतह का कलर बदल जाए और तवे के किनारे छूटने लग जाएं तो मैदे को डोसे को प्लेट में निकालकर रख लें। इस तरह सारे घोल के रैपर तैयार कर लें। अब एक रैपर लें और उस पर दो चम्मच तैयार स्टफिंग डालकर लंबाई में पतला फैला दें। अब रैपर से स्टफिंग को रोल कर लें और राइट और लेफ्ट दोनों साइड से इसे मोड़ दें। आखिर में ऊपर की ओर से भी रैपर को मोड़ते हुए उसका मुंह बंद कर दें। इसी तरह एक-एक कर सारे रैपर के रोल्स तैयार कर लें। इसके बाद इन रोल्स को तवे पर फ्राई कर लें। आप अगर ज्यादा ऑयली खाना पसंद करते हैं तो रोल्स को डीप फ्राई भी कर सकते हैं। इसे आखिर में टोमेटो सॉस या फिर हरी चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग