न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परंपरागत महाराष्ट्रीयन फूड है थालीपीठ, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी #Recipe

अगर आप ब्रेकफास्ट के लिए कोई ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं परंपरागत महाराष्ट्रीयन फूड थालीपीठ बनाने की रेसिपी। इसे कई तरह के आटे से तैयार किया जाता हैं। मात्र 15 मिनट में इसे बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। अगर थालीपीठ से दिन की शुरुआत की जाए तो ये ब्रेकफास्ट दिनभर एनर्जेटिक रखने में मददगार साबित हो सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 6:27:52

परंपरागत महाराष्ट्रीयन फूड है थालीपीठ, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी #Recipe

कई लोग हर दिन अपने भोजन में कुछ अलग खाने की चाहत रखते हैं और इसके लिए विभिन्न राज्यों के व्यंजन बनाए जा सकते हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट के लिए कोई ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं परंपरागत महाराष्ट्रीयन फूड थालीपीठ बनाने की रेसिपी। इसे कई तरह के आटे से तैयार किया जाता हैं। मात्र 15 मिनट में इसे बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। अगर थालीपीठ से दिन की शुरुआत की जाए तो ये ब्रेकफास्ट दिनभर एनर्जेटिक रखने में मददगार साबित हो सकता है। ब्रेकफास्ट के तौर पर थालीपीठ बेहतरीन ऑप्शन बनती हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

ज्वार का आटा - 1 कप
गेहूं का आटा - 1/4 कप
बाजरे का आटा - 1/4 कप
चावल का आटा - 1/4 कप
बेसन - 1/4 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2-3
प्याज - 1
जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
तिल - 2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून
अजवाइन - 1/4 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी - 2 टेबलस्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

thalipeeth recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

थालीपीठ बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें ज्वार का आटा, बेसन, गेहूं का आटा, चावल का आटा डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट भी मिला दें। अब इस मिश्रण में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अजवाइन डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें 2 टी स्पून तिल, बारीक कटा प्याज, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं

जब मिश्रण में सभी सामग्रियां डल जाएं तो उसमें 1 टी स्पून तेल डालकर मिक्स करें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद एक सूती गीले कपड़े से आटे को ढककर कुछ देर के लिए रख दें। कुछ देर बाद आटा लेकर एक बार और गूंथे, इसके बाद एक लोई बनाकर उसे किसी समतल जगह पर (बटर पेपर/एल्यूमिनियम फॉयल) के ऊपर रखकर हाथ से दबाएं। इस हाथों से दबाते हुए जितना पतला हो सके कर लें।

थालीपीठ बनाते हुए हाथों को पानी से गीला करते हुए थपथपाएं जिससे लोई को आसानी से फैलाया जा सके। अब थालीपीठ के बीच में थोड़े से छेद कर दें ताकि थालीपीठ तेल अच्छे से सोख सके। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे गर्म करें और थोड़ा सा तेल डाल दें। इसके बाद तैयार थालीपीठ को तवे पर धीरे से डाल दें। इस पर दोनों ओर तेल लगाते हुए तब तक सेकें जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। आपका स्वादिष्ट थालीपीठ बनकर तैयार है। इसी तरह सारे आटे से थाली पीठ तैयार कर लें। इसे दही, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम