न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बनाएं चटपटा मसालेदार तवा पनीर, हर कोई करेगा आपकी तारीफ #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए तवा पनीर की Recipe लेकर आए हैं जिसका चटपटा और मसालेदार जायका इसे सबसे अलग बनाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 12:42:50

इस तरह बनाएं चटपटा मसालेदार तवा पनीर, हर कोई करेगा आपकी तारीफ #Recipe

बच्चे हो या बड़े सभी को पनीर का स्वाद लेना पसंद होता हैं। प्रोटीन, कैल्शियम से भरपूर पनीर सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। पनीर के अनगिनत व्यंजन बनाए जा सकते हैं जिसे बनाने का अंदाज बदलकर स्वाद को बदला जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए तवा पनीर की Recipe लेकर आए हैं जिसका चटपटा और मसालेदार जायका इसे सबसे अलग बनाता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

पनीर - 300 ग्राम
शिमला मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
प्याज़ - 2 बारीक कटा हुआ
टमाटर - 3 पिसा हुआ
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टेबल स्पून
गाढ़ी दही - 1 कटोरी
अजवायन - ½ टीस्पून
मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
हल्दी पाउडर - ½ टीस्पून
चाट मसाला - ½ टीस्पून
गरम मसाला - ½ टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
जीरा पाउडर - 1 टीस्पून
पावभाजी मसाला - 2 टीस्पून
रिफाइंड ऑयल - 4 टेबलस्पून
धनिया पत्ती - ½ कप
नमक - स्वादानुसार

tawa paneer recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

एक बड़े बर्तन में दही लें उसमें हल्दी, मिर्च, गरम मसाला, धनिया, जीरा पाउडर, चाट मसाला, अजवायन, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। पनीर को मोटे टुकड़ों में काट लें और दही वाले मिश्रण में मिलाकर ढक दें। आधे घंटे तक पनीर को दही में अच्छी तरह मैरिनेट होने दें। आधे घंटे बाद तवा चढ़ाएं और उस पर 2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें और मैरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़ों को दही वाले मिश्रण में अच्छी तरह लपेट कर तवे पर रखें। गैस की आंच धीमी रखें और पनीर को हर तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। जब सारे पनीर अच्छी तरह सिंक जाए, तब इसे गैस बंद कर दें।

एक पैन चढ़ाएं और उसमें बाकी बचा तेल डालें। अब इसमें प्याज डालकर 5-7 मिनट तक तेज़ आंच पर पकाएं। बीच-बीच में प्याज़ को चलाते रहे, ताकि यह जले नहीं। अब इसमें शिमला मिर्च डालकर 5 मिनट तक भूनें। जब शिमला मिर्च पक जाए, तब इसमें पिसा हुआ टमाटर, हल्दी, नमक और पावभाजी मसाला डालकर धीमी आंच पर भूने। जब मसाले से तेल छूटने लगे तो गैस की आंच कम कर दें। अब सेंका हुआ पनीर इस मसाले में डालें और हरे धनिया से गार्निश कर गरमा-गरम रोटियों के साथ इसे सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान