न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कड़वे करेले का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इस तरह बनाए Stuffed Karela #Recipe

आप भी चाहते हैं कि करेले को स्वादिष्ट बनाया जाए, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भरवां करेला बनाने की रेसिपी। इस तरह बनाया गया Stuffed Karela सभी पसंद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Sep 2022 5:52:07

कड़वे करेले का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इस तरह बनाए Stuffed Karela #Recipe

जब भी कभी करेला खाने की बात आती हैं तो इसके कडवे स्वाद की वजह से लोगों का मुंह बनने लग जाता हैं। हांलाकि यह कड़वा करेला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं जो डायबिटीज और ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियां दूर रखता हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि करेले को स्वादिष्ट बनाया जाए, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भरवां करेला बनाने की रेसिपी। इस तरह बनाया गया Stuffed Karela सभी पसंद करेंगे। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- करेले 6-7
- एक कप प्याज (बारीक कटे हुए)
- एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- एक छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
- एक छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- चुटकीभर हींग
- स्वादानुसार नमक
- तेल जरूरत के अनुसार

stuffed karela recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

भरवां करेले बनाने के लिए पहले करेले को छीलकर धो लें। फिर चाकू से बीच में एक कट लगाकर थोड़ा फाड़ लें और बीज निकालकर करेलों पर थोड़ा नमक लगा दें। अब करेलों को 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से करेले का कड़वापन निकल जाएगा। अब करेले का भरावन तैयार करने के लिए मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें। फिर उसमें प्याज का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर एक बड़े चम्मच से चलाते हुए भूनें। जैसे ही प्याज का पेस्ट सुनहरा हो जाए, तब उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, जीरा पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं। फिर भरावन के मसाले में अमचूर पाउडर डालकर चलाएं और एक मिनट बाद आंच बंद कर दें।

इसके बाद मसाले को ठंडा होने दें। तब तक नमक लगे करेलों को एक-एक करके दोनों हाथों से दबाकर उनका पानी पूरी तरह निचोड़ लें। अब करेलों के बीच में कट को खोलकर इसमें भरावन का मसाला भरें। करेलों को अच्छी तरह से दबाते हुए मसाला भरें ताकि ये बाहर न निकलें। इसी तरह सारे करेले भर लें। अब करेले के धागे बांधकर फोल्ड कर दें।

करेले फ्राई करने के लिए मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर गर्म तेल में एक-एक करके मसाले भरे सारे करेले डाल दें। फिर करेलों को एक बड़े चम्मच से चलाते हुए 5 मिनट तक फ्राई करें और फिर आंच धीमी करके कड़ाही को एक प्लेट से ढककर करेले पकने दें। बीच-बीच में करेले चलाकर पलटते रहें ताकि ये पूरी तरह फ्राई होकर पक जाएं। करीब 20 में मिनट में करेले पक जाएंगे। करेले को दो चम्मच की मदद से ध्यान से पलटें। बड़ी चम्मच की मदद से करेले को थोड़ा दबाकर देखें। जब ये नर्म होकर पक जाएं, तो आंच बंद कर दें। तैयार हैं चटपटे मसालेदार भरवां करेले।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम