न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंच या डिनर कभी भी बनाए राजमा पुलाव, स्वाद के साथ देता हैं सेहत #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए राजमा पुलाव बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद के साथ सेहत भी देता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 8:05:06

लंच या डिनर कभी भी बनाए राजमा पुलाव, स्वाद के साथ देता हैं सेहत #Recipe

हम हमारे भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो स्वादिष्ट हो। अब जरा सोचिए कि यह स्वादिष्ट आहार सेहतमंद भी हो तो कैसे रहे। आपने शाही पुलाव, मटर पुलाव, पनीर पुलाव, वेजिटेबल पुलाव, तवा पुलाव तो कई बार खाया होगा और बनाया भी होगा। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए राजमा पुलाव बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद के साथ सेहत भी देता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

राजमा - 1 कप
बासमती चावल - 1 कप
टमाटर बारीक कटा - 1
प्याज कटा - 1/2
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
घी - 1 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
दालचीनी - 1 टुकड़ा
काली मिर्च - 1 टी स्पून
तेजपत्ता - 1
चक्र फूल - 1
लौंग - 4
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
हल्दी पाउडर - 1/4 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत अनुसार

rajma pulao recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

राजमा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले राजमा लें और उसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे बनाने से पहले 10 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद प्रेशर कुकर को धीमी आंच पर गैस पर रख दें। इसमें घी डालकर गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो घी में जीरा, लौंग, चक्र फूल, काली मिर्च, तेजपत्ता और दालचीनी डालकर चटकने तक भून लें। इसके बाद इन मसालों में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए भूनें।

इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक फ्राई करें। जब प्याज सुनहरा हो जाए तो उसमें कटे हुए टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे लगभग 2 मिनट तक पकाएं। तय समय के बाद इसमें उबालकर रखे राजमा को डाल दें। इसे अच्छी तरह से करछी की सहायता से प्याज और मसालों के साथ मिला दें। अब इसमें बासमती चावल, गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें और सभी को अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रहे कि चावल डालने से पहले उन्हें 10 मिनट पानी में भिगोकर रखा है।

अब इस मिश्रण में 2 कप पानी और धनिया पत्ती डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें और गैस की आंच तेज पर कर 2 सीटी आने का इंतजार करें। जब कुकर की 2 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें। आपका स्वादिष्ट राजमा पुलाव बनकर तैयार हो चुका है। इसे दाल मखनी के साथ गर्मागर्म सर्व करेंगे तो खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!