Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बहुत पसंद की जाती है प्याज की कढ़ी #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए राजस्थान में बहुत पसंद की जाने वाली प्याज की कढ़ी बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 8:01:17

राजस्थान में बहुत पसंद की जाती है प्याज की कढ़ी #Recipe

कढ़ी भारतीय घरों का एक पारंपरिक आहार हैं जिसे आमतौर पर घर में बना ही लिया जाता हैं। रोटी हो या चावल दोनों के साथ यह बेहतरीन स्वाद देती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए राजस्थान में बहुत पसंद की जाने वाली प्याज की कढ़ी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। प्याज की कढ़ी का जायका आपको इतना पसंद आएगा कि आप हमेशा घर में इसे ही बनाएंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री


दही - 1 कप
बेसन - 2 टेबलस्पून
प्याज - 1
हल्दी पाउडर - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
राई - 1 टी स्पून
मेथी दाना - 2 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
घी - 1 टेबलस्पून
pyaz kadhi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe तड़के के लिए सामग्री

जीरा - 1 टी स्पून
घी - 1 टेबलस्पून
खड़ा धनिया - 1 टी स्पून
साबुत लाल मिर्च - 1
कढ़ी पत्ता - 15 बनाने की विधि

प्याज की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद दही में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। इसे हाथों से अच्छी तरह से मसल लें जिससे घोल में गाठें न पड़ जाएं। अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर गर्म करें। घी गर्म हो जाए तो उसमें राई, मेथी दाना डालकर तड़कने दें। इसके बाद हींग और प्याज डालकर पकाएं। प्याज को तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए।

जब प्याज नरम हो जाए तो इसमें कढ़ी का मिश्रण डाल दें। जरूरत के हिसाब से पानी डालें और धीमी आंच पर कढ़ी को पकने दें। इस दौरान कढ़ी में स्वाद के हिसाब से नमक डालें और लगभग 15 मिनट तक पकने दें। तय समय के बाद गैस को बंद कर दें। अब तड़के के लिए एक छोटी कड़ाही में घी गर्म करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा, साबुत धनिया डालकर पकाएं। कुछ सेकंड बाद इसमें कढ़ी पत्ता, खड़ी लाल मिर्च डालकर 10 सेकंड तक तड़का लगने दें फिर गैस बंद कर दें। अब तड़के को कढ़ी में डाल दें। आपकी स्वादिष्ट प्याज की कढ़ी बनकर तैयार हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology