न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन को स्पेशल बनाने का काम करेगी पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी बनाने की रेसिपी। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता हैं। इसका बेहतरीन स्वाद आपके भोजन में चार चांद लगा देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 9:21:37

भोजन को स्पेशल बनाने का काम करेगी पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं की स्पेशल लंच या डिनर करना हो तो लोग बाहर रेस्टोरेंट जाकर विभिन्न तरह की रोटी का आर्डर करते हैं। लेकिन आप चाहे तो घर पर ही इन्हें बनाकर अपने भोजन को स्पेशल बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी बनाने की रेसिपी। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता हैं। इसका बेहतरीन स्वाद आपके भोजन में चार चांद लगा देगा। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

बेसन - 1 कप
गेहूं का आटा - 1/2 कप
प्याज - 1
हरी मिर्च - 1
धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
सौंफ दरदरी पिसी - 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
अमचूर - 1 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
अदरक कद्दूकस - 1 टी स्पून
कलौंजी - 1 टी स्पून
मक्खन - जरुरत के मुताबिक
तेल/घी - 2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

punjabi missi roti recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पंजाबी स्टाइल की मिस्सी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और हरी मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। अब एक गहरे तले वाले बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन को छान लें। इसके बाद इन्हें आपस में अच्छे से मिक्स कर दें। अब आटे में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा अदरक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद मिश्रण में कसूरी मेथी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती मिक्स कर दें।

अब इस मिश्रण में 2 टी स्पून तेल डालकर मिला दें। तेल को मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा ऐसा गूंथना है जो ज्यादा नरम भी न हो और ज्यादा सख्त भी न हो। इसके बाद आटे को एक सूती कपड़े से ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद आटा लेकर एक बार और गूंथें। इसके बाद आटे की समान अनुपात की लोइयां तैयार कर लें।

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवे को धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तक तवा गर्म हो रहा है उस दौरान आटे की एक लोई को लेकर उसे बेल लें। इसके ऊपर चुटकीभर कलौंजी और धनिया पत्ती को फैला दें और तवे पर सिकने के लिए डाल दें। अब सूती कपड़े या किचन टॉवेल की मदद से दबा-दबाकर मिस्सी रोटी को सेंक लें। रोटी दोनों ओर से अच्छी तरह से सेकें। सुनहरा होने के बाद रोटी को एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे आटे की मिस्सी रोटी बना लें। स्वादिष्ट पंजाबी मिस्सी रोटी के ऊपर मक्खन लगाकर गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम