न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकफास्ट का बेहतरीन विकल्प बनेगा पनीर टिक्का सैंडविच, बच्चों को भी आएगा पसंद #Recipe

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आपके लिए पनीर टिक्का सैंडविच बनाने की रेसिपी। यह स्वाद के साथ सेहत भी देने का काम करेगा और इसे दिन के स्नैक्स में भी खाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 9:21:30

ब्रेकफास्ट का बेहतरीन विकल्प बनेगा पनीर टिक्का सैंडविच, बच्चों को भी आएगा पसंद #Recipe

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए यह हमेशा ही सोचने का विषय बन जाता हैं। ऐसे में आपकी चिंता को दूर करते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आपके लिए पनीर टिक्का सैंडविच बनाने की रेसिपी। यह स्वाद के साथ सेहत भी देने का काम करेगा और इसे दिन के स्नैक्स में भी खाया जा सकता हैं। पनीर टिक्का सैंडविच बनाने में ज्यादा वक्त और सामग्री भी नहीं लगती है। बच्चे हो या बड़े सभी इसका स्वाद लेना पसंद करेंगे। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 100 ग्राम
ब्रेड स्लाइस - 2
चीज़ क्यूब - 1
टमाटर - 1 बड़ा
बटर - जरुरत के मुताबिक
चिली फ्लेक्स - 1 टी स्पून
पिज्जा सॉस - 1 टी स्पून
ओरिगेनो - जरुरत के अनुसार
नमक - स्वादानुसार

paneer tikka sandwich recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले चीज़ क्यूब को लेकर उसे कद्दूकस करें और एक बाउल में रख दें। अब टमाटर को धोकर सूती कपड़े से पोछ लें। इसके बाद टमाटर के गोल-गोल टुकड़े काट लें। इसके बाद पनीर को लें और उन्हें पतले-पतले चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लें। अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर बटर, चिली फ्लेक्स और पिज्जा सॉस को चारों ओर लगा दें।

इसके बाद ब्रेड स्लाइस के ऊपर टमाटर की 4 स्लास को फैलाकर रख दें। इसके ऊपर ऊपर पनीर के 4 टुकड़े काटकर रखें। अब ब्रेड स्लाइस पर कद्दूकस किया चीज़ चारों और फैला दें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस के ऊपर चुटकीभर नमक छिड़क दें। अब पिज्जा को एक पॉट में रखकर माइक्रोवेव में रखकर 2 मिनट तक सेकें। इसके बाद पनीर टिक्का सैंडविच को बाहर निकाल लें। आपका स्वादिष्ट पनीर टिक्का सैंडविच बनकर तैयार हो चुका है। चाकू की मदद से सैंडविच को बीच के काटकर टुकड़े कर लें। इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?