न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय चायनीज व्यंजन है नूडल कटलेट, बच्चे हो या बड़े सभी को आएगा पसंद #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए भारतीय चायनीज व्यंजन नूडल कटलेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 10:33:41

भारतीय चायनीज व्यंजन है नूडल कटलेट, बच्चे हो या बड़े सभी को आएगा पसंद #Recipe

बरसात के इन दिनों में शाम की चाय के साथ कुछ चटपटे स्नैक्स की चाहत उठने लगती हैं। आपने ऐसे मौसम में पकौड़े, टिक्की आदि का स्वाद लिया होगा। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए भारतीय चायनीज व्यंजन नूडल कटलेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

- नूडल्स 3 कटोरी / 1 पैकेट
- उबले आलू 3 मध्यम
- प्याज 1 मध्यम
- हरी मिर्च 2
- पत्ता गोभी, बारीक कटी ½ कप
- घिसी गाजर ½ कप
- शिमला मिर्च 1 छोटी बारीक कटी ¼ कप
- पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच
- चाट मसाला ½ छोटा चम्मच
- गरम मसाला ½ छोटा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- कटा हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच
- तेल 2 छोटा चम्मच
- टोमैटो कैचप/ चिली सौस
- धनिया की चटनी

noodle cutlet recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

नूडल्स के पैकेट पर लिखे निर्देश के अनुसार उबाल लें। मैने इन्स्टेंट गेंहू के नूडल्स इस्तेमाल किए हैं और उनको लगभग तीन मिनट गरम पानी में उबाला है। ध्यान रहे कि नूडल्स अधिक ना गलने पाएँ नही तो यह घुट जाएँगे। नूडल्स को उबलने के बाद छलनी पर छोड़ दें 2-3 मिनट के लिए जिससे इनका अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसके बाद नूडल्स को साफ कपड़े या फिर किचन पेपर पर फ़ैलाएँ जिससे कि नूडल्स की जो भी नमी है वह यह पेपर सोख ले। प्याज का छिलका हटाकर उसे धो लें और फिर छोटा-छोटा काट लें। हरी मिर्च का डंठल काटकर उसे धो लें और फिर बारीक काट लें। आलू को छीलकर मसल़ लें।

अब एक नॉन-स्टिक कड़ाही में 2 छोटा चम्मच तेल गरम करिए। अब प्याज और कटी हरी मिर्च डालकर प्याज के रंग गुलाबी होने तक भूनिए। इसमें लगभग 2-3 मिनट का समय लगता है। अब घिसी गाजर डालें और 1-2 मिनट के लिए भूनें। अब पत्ता गोभी और और बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट भूनें। अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, और नमक डालें और सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ। एक और मिनट के लिए भूनें। अब इसमें मसले आलू मिलाएँ और फिर कुछ और देर भूनें।

अब इस मिश्रण में उबले नूडल्स डालें। सभी सामग्री को हल्के हाथों से मिलाएँ। आँच बन कर दें। कटा हरा धनिया मिलाएँ और इस मिश्रण को ठंडा होने दें। अब इस नूडल्स और सब्जियों के मिश्रण से 12 अंडाकार कटलेट बनाएँ। इन कटलेट को घंटे भर के लिए फ्रिज में रखें जिससे यह अच्छे से सेट हो जाएँ। तवा या फिर फ्राइयिंग पैन गरम करें। इसमें ज़रा सा तेल डालें । अब कटलेट डालें और दोनों तरफ से कटलेट के लाल होने तक सेक लें। स्वादिष्ट नूडल्स कटलेट अब तैयार हैं। गरमागरम कटलेट्स को आप टोमैटो सौस या फिर स्वीट चिली डिप के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान