न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में मीठे का सबसे बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं मूंग दाल का हलवा #Recipe

सर्दियों में कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए मूंग दाल का हलवा बनाने की रेसिपी। देसी घी से भरपूर इस हलवे की खुशबू ही आपको इसे चखने पर मजबूर कर देगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 1:14:38

सर्दियों में मीठे का सबसे बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं मूंग दाल का हलवा #Recipe

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें खानपान का अपना विशेष महत्व होता हैं। सर्दियां आते ही मीठा हो या चटपटा खानपान का अंदाज बदल जाता हैं। अगर आप सर्दियों में कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए मूंग दाल का हलवा बनाने की रेसिपी। देसी घी से भरपूर इस हलवे की खुशबू ही आपको इसे चखने पर मजबूर कर देगी। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

भिगोई हुई मूंग की दाल - आधी कटोरी
चीनी - 1 ½ कप
घी - 1 कप
दूध - 500 मिली
बादाम - 4 से 6
काजू - 4 से 6
पिस्ता - 8 से 10
किशमिश - 1/3 कप
इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
खोया / मावा - 1 कप
केसर - 20 से 25 धागे

moong dal halwa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स को छोटा-छोटा काटकर रख लेंगे और केसर को आधी कटोरी दूध में भिगो देंगे। अब मिक्सी में भीगी हुई दाल का दरदरा पेस्ट तैयार कर लें। अब पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और गैस पर कढ़ाही चढ़ा दें। कढ़ाही में सामग्री अनुसार घी गर्म करें फिर इसमें दाल का पेस्ट डालकर लगातार चलाएं। याद रहे इस दौरान आपको गैस को लो फ्लेम पर रखना है। अगर दाल में गांठे बन रही हैं तो दबा दबाकर चलाते रहें। अगर आप मीडियम फ्लेम पर इसे पकाएंगे तो हलवे का रंग ब्राउन का हो जाएगा, लो फ्लेम पर बढ़िया पीला-पीला हलवा बनता है।

जब कढ़ाही में दाल के दाने अलग-अलग होना शुरू हो जाएं तो 2 मिनट गैस को ढककर रख दें। इतने में एक पैन में एक चम्मच घी डालकर ड्राई फ्रूट्स रोस्ट कर लें। ड्राई फ्रूट्स को एक बाउल में निकाल लें। दूसरी तरफ भुन रही दाल को वापस चलाना शुरू करें। जब दाल घी छोड़ना शुरू कर दें तो अगले 5 मिनट तक इसे और पकाएं। भुनने के बाद दाल का कलर आपको पीला नजर आएगा। इस हलवे को बनाने के लिए नॉन स्टिक कढ़ाही ही लें ताकि हलवा चिपके नहीं।

अब हम दाल में आधा लीटर दूध डालेंगे। गैस को बंद ना करें। ऊपर दूध में भीगी हुई केसर, इलायची पाउडर डाल दें। अब इसे लागतार चलाएं जब तक दाल सारा दूध सोख ना लें। जब दाल सूख जाए तो ऊपर से चीनी डाल दें फिर चीनी पिघलने तक चलाएं। अब हलवे को ढककर रख दें जब तक हलवा फिर से घी ना छोड़ने लगे। ऊपर से इसमें खोया मिला दें इससे स्वाद और बढ़िया हो जाएगा। अब इसे ढककर रख दें। जब हलवा घी छोड़ता हुआ नजर आए तो कढ़ाही का ढक्‍कन हटाकर इसे 15 मिनट तक फिरसे चलाएं। अब ऊपर से रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम