न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चटपटे स्वाद का मजा लेना हैं तो बनाएं कोल्हापुरी स्टाइल मिसल पाव #Recipe

मिसल पाव महाराष्ट्र की फेमस स्ट्रीट फू़ड डिश हैं जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 8:16:52

चटपटे स्वाद का मजा लेना हैं तो बनाएं कोल्हापुरी स्टाइल मिसल पाव #Recipe

बरसात के दिनों के इस सुहाने मौसम में कई लोगों को चटपटे और गर्मागर्म व्यंजन खाने की चाहत होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कोल्हापुरी स्टाइल मिसल पाव बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो आपकी चाहत को पूरा करने में समर्थ हैं। मिसल पाव महाराष्ट्र की फेमस स्ट्रीट फू़ड डिश हैं जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

पाव ब्रेड - 8-10
मोठ स्प्राउट्स - 2 कप
आलू उबले - 2
टमाटर बारीक कटा - 1
प्याज कटा - 1
दही - 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 टेबलस्पून
राई - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 3
जीरा - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
इमली पल्प - 1 टेबलस्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
चिवड़ा - 1 कप
कड़ी पत्ता - 8-10
नींबू - 1
हरा धनिया कटा - 1/4 कप
तेल
नमक - स्वादानुसार

misal pav recipe,recipe,recipe in hindi

बनाने की विधि

कोल्हापुरी स्टाइल का मिसल पाव बनाने के लिए सबसे पहले मोठ बीन्स को लें और उन्हें रातभर के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे धोएं और एक मोटे सूती कपड़े में बांधकर किसी गर्म जगह पर रख दें। एक-दो दिन बाद मोठ अंकुरित हो जाएगी। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाली स्प्राउट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब एक प्रेशर कुकर में थोड़ा सा तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करने रख दें और उसमें मोठ, नमक और पानी डालकर ढक्कन लगा दें और उन्हें मीडियम आंच पर 10 मिनट तक उबाल लें।

इस बीच उबले आलू के छिलके उतारकर एक बाउल में उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, जीरा और कड़ी पत्ता डालकर थोड़ा सा भून लें। इसके बाद इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज डाल दें और हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। इसके बाद इसमें कटे टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर करछी से चलाते हुए पकाएं। 2-3 मिनट तक पकाने के बाद जब टमाटर नरम हो जाएंगे। टमाटर नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा, हल्दी, गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद कड़ाही में उबले हुए मोठ स्प्राउड्स और कटे उबले आलू डालकर करछी से चलाते हुए मिलाएं। इसमें स्वादानुसार नमक और इमली पल्प डालकर 2-3 मिनट तक पकने दें। इसके बाद कड़ाही में 1/2 कप पानी डालकर उसे ढंक दें और 10 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट मिसल बनकर तैयार हो गया है।

अब एक बाउल में मिसल को डालें और उसके ऊपर चिवड़ा, कटा हुआ हरा धनिया गार्निश करें। ऊपर से नींबू निचोड़कर कटा हुआ प्याज भी डालें। इसके बाद पाव को बटर में सेककर मिसल के साथ सर्व करें। मिसल पाव का लावजाब स्वाद हर किसी को तारीफ करने पर मजबूर कर देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम