Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हल्की भूख का एहसास हो तो घर पर ही बनाए मंचूरियन पकोड़ा, सभी को आएगा पसंद #Recipe

क्या आपने कभी मंचूरियन पकोडे का स्वाद लिया हैं जिसे दिन के समय हल्की भूख लगने पर भी खाया जा सकता हैं। अगर आप इसे बाजार से लाने का विचार कर रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए मंचूरियन पकोड़ा बनाने की रेसिपी। इसे देखकर बच्चे हों या बड़े सभी के मुंह में पानी आने लगेगा। सिर्फ 30 मिनट में बनकर यह तैयार हो जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Sep 2022 6:50:28

हल्की भूख का एहसास हो तो घर पर ही बनाए मंचूरियन पकोड़ा, सभी को आएगा पसंद #Recipe

आप सभी ने चाइनीज डिश मंचूरियन का स्वाद तो लिया ही होगा जो आज के समय में एक फेसम स्ट्रीट फूड बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी मंचूरियन पकोडे का स्वाद लिया हैं जिसे दिन के समय हल्की भूख लगने पर भी खाया जा सकता हैं। अगर आप इसे बाजार से लाने का विचार कर रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए मंचूरियन पकोड़ा बनाने की रेसिपी। इसे देखकर बच्चे हों या बड़े सभी के मुंह में पानी आने लगेगा। सिर्फ 30 मिनट में बनकर यह तैयार हो जाते हैं। चटपटे और कुरकुरे स्नैक्स के तौर पर मंचूरियन पकोड़ा खाया जा सकता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री

पत्तागोभी कटा - 1 कप
गाजर कद्दूकस - 1/2 कप
हरी प्याज - 1/4 कप
शिमला मिर्च - 1/4 कप
प्याज स्लाइस - 1/2 कप
हरी मिर्च कटी - 1 टी स्पून
लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
मैदा - 1/2 कप
कॉर्न फ्लोर - 4 टी स्पून
चावल का आटा - 3 टी स्पून
सोया सॉस - 1 टी स्पून
चुकंदर - 1/4 कप
चिली सॉस - 1 टी स्पून
टमाटर केचअप - 1 टी स्पून
विनेगर - 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा - 1 चुटकी
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार manchurian pakoda recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

मंचूरियन पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी, प्याज शिमला मिर्च, चुकंदर, गाजर, हरी प्याज को बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें सारी कटी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें मैदा, चावल का आटा और कॉर्न फ्लोर डाल दें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अब इस मिश्रण में सोया सॉस, टमाटर सॉस, चिली सॉस, लहसुन पेस्ट, बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक डालें और सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद तैयार मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेकर उसके गोल-गोल बॉल्स बनाते जाएं और उन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं। इस तरह सारे मिश्रण से मंचूरियन पकोड़ा बना तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो कड़ाही की क्षमता के अनुसार मंचूरियन पकोड़ा डालें और उन्हें मीडियम आंच पर फ्राई करें। इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक कि मंचूरियन पकोड़ा दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए। इन्हें सुनहरा होने में 3-4 मिनट का वक्त लग सकता है। इसी तरह सारे मंचूरियन पकोड़ा डीप फ्राई कर लें। आखिर में मंचूरियन पकोड़ा टमाटर केचप या चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology