Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद और सेहत का संगम हैं लौकी मूंगफली सूप, व्रत में भी कर सकते हैं सेवन #Recipe

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लौकी-मूंगफली सूप बनाने की रेसिपी। लौकी-मूंगफली का सूप व्रत के दौरान डाइजेशन को भी बेहतर रखने में मदद करता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Sep 2022 7:22:47

स्वाद और सेहत का संगम हैं लौकी मूंगफली सूप, व्रत में भी कर सकते हैं सेवन #Recipe

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा हैं जिसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा हैं। ऐसे में आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो अपनी पौष्टिकता से आपकी सेहत बनाने का काम करें। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लौकी-मूंगफली सूप बनाने की रेसिपी। लौकी-मूंगफली का सूप व्रत के दौरान डाइजेशन को भी बेहतर रखने में मदद करता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री

लौकी - 1
मूंगफली - 2 टेबलस्पून
अदरक - 1 टी स्पून
राजगीरा आटा - 1 टेबलस्पून
पुदीना पत्ते - 5-6
हरी मिर्च - 1
काली मिर्च पाउडर - 1 चुटकी
जैतून तेल - 1 टी स्पून
क्रीम - 1 टेबलस्पून
सेंधा नमक - स्वादानुसार lauki mungfali soup recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

लौकी-मूंगफली का सूप बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली दानों को साफ कर कढ़ाही में डालकर सेंक लें। इसके बाद उन्हें एक बर्तन में निकालकर मसलें और दानों से छिलके अलग कर दें। अब लौकी के टुकड़े कर लें। इसके बाद कुकर में लौकी के टुकड़े, कटी हरी मिर्च, अदरक डाल दें। इसमें चुटकीभर सेंधा नमक और सिके मूंगफली दाने डालें। इसके बाद जरूरत के मुताबिक पानी डालकर कुकर का ढ़क्कन लगाकर 2 सीटी लगाएं।

अब एक पैन में 1 चम्मच जैतून का तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राजगीरा आटा डाल दें और आंच धीमी कर आटा भूनें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नहीं भूनना है। आटा सिकने के बाद इसे कुकर में लौकी के सूप में डालकर ब्लेंडर की मदद से मिला लें। इसके बाद इसमें पुदीना पत्ते और काली मिर्च पाउडर डाल दें और 2-3 मिनट तक और पकने दें। अब सर्विंग बाउल में सूप को निकालें और उस पर क्रीम गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology