न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र का बेहतरीन नाश्ता हैं कांदा पोहा, बच्चे हो या बड़े सभी को आता हैं पसंद #Recipe

आज हम आपके लिए कांदा पोहा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो महाराष्ट्र का बेहतरीन नाश्ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Aug 2022 2:11:20

महाराष्ट्र का बेहतरीन नाश्ता हैं कांदा पोहा, बच्चे हो या बड़े सभी को आता हैं पसंद #Recipe

सुबह-सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए, यह हर दिन उठने वाला सवाल हैं। हमेशा एक समान नाश्ता बोरियत ला देता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कांदा पोहा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो महाराष्ट्र का बेहतरीन नाश्ता हैं। इसे बच्चे हो या बड़े सभी चाव से खाते हैं। इसी के साथ ही यह बेहद कम वक्त में तैयार हो जाता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

पोहा - 2 कप
प्याज/कांदा - 1
नारियल कद्दूकस - 2 टेबलस्पून
मूंगफली दाने - 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च - 2
राई - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
हींग - 1 चटकी
कढ़ी पत्ते - 8-10
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
चीनी - 1 टी स्पून
नींबू - 1
नमक - स्वादानुसार

kanda poha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

कांदा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज लेकर उसके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया भी काट लें। अब पोहा लेकर उसे साफ कर पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए रख दें। पोहा जब अच्छी तरह से नरम हो जाए तो उसे एक छन्नी में डालकर उसका सारा पानी निथार लें। इसके बाद पोहे में स्वादानुसार चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद थोड़ी सी हल्दी डालकर पोहे में अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

अब एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें मूंगफली डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें। जब मूंगफली कुरकरी हो जाएं तो उसे एक बाउल में अलग निकालकर रख दें। इसके बाद बचे तेल में राई, जीरा और एक चुटकी हींग डालकर भूनें। जब राई और जीरा चटकने लगे तो इसमें बारीक कटा प्याज डालकर करछी से चलाते हुए भूनें। प्याज को तब तक भूनना है जब तक वह सुनहरा होकर नरम न हो जाए।

जब प्याज पूरी तरह से पक जाए तो उसमें भिगोये हुए पोहे, फ्राइड मूंगफली दाने डालकर करछी से अच्छी तरह से सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद पोहे ढककर लगभग 5 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में पोहे करछी से चलाते रहें। आखिर में पोहे में कद्दूकस नारियल, बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिक्स करें। आपका स्वादिष्ट कांदा पोहे का नाश्ता बनकर तैयार हो चुका है। इसे प्लेट में डालकर ऊपर से बारीक कटा कच्चा प्याज और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान