न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही लेना चाहते हैं हैदराबादी मटन बिरयानी का स्वाद, बनाए इस तरह #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए हैदराबादी मटन बिरयानी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप घर बैठे इसका स्वाद ले सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 8:25:55

घर पर ही लेना चाहते हैं हैदराबादी मटन बिरयानी का स्वाद, बनाए इस तरह #Recipe

नॉनवेज के शौकीन लोगों के सामने जब भी कभी बिरयानी की बात आती हैं तो उनके मन में हैदराबादी बिरयानी के ख्याल घूमने लगते हैं। देशभर में हैदराबादी बिरयानी बहुत प्रसिद्द है जिसका जायका लोगों के मन में बसा हुआ हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए हैदराबादी मटन बिरयानी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप घर बैठे इसका स्वाद ले सकेंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

बिरयानी के लिए सामग्री

मटन - 500 ग्राम
प्याज पतले कटे - 4
लहसुन कली - 10
अदरक - 3 इंच
लाल मिर्च पाउडर - डेढ़ चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
लौंग - 4
इलायची - 4
जीरा - 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
पुदीना - 5 टहनी
दही - 1/2 कप
हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
दालचीनी - 3
हरी मिर्च - 5

चावल बनाने के लिए सामग्री

चावल - 2 कप
केसर
तेज पत्ता - 4
इलायची - 2
लौंग - 1
दालचीनी - 1
घी - 4 बड़ा चम्मच
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच

घर पर ही लेना चाहते हैं हैदराबादी मटन बिरयानी का स्वाद, बनाए इस तरह #Recipe

बनाने की विधि

हैदराबादी स्टाइल की मटन बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें। अब इसमें पहले से काट कर रखे गए प्याज को डाल दे और फ्राई करें। प्याज का कलर लाइट ब्राउन होने तक फ्राई करें। प्याज को ठीक तरह से पकने में लगभग 25 मिनट लगेंगे। जब प्याज फ्राई हो जाएं तो उन्हें अलग निकाल लें। अब लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर में पीसकर उनका पेस्ट बना लें।

अब स्पाइस पाउडर तैयार करने के लिए एक कड़ाही में काली मिर्च, जीरा, लौंग, दालचीनी और इलायची को डालकर लगभग एक मिनट तक पका लें। गैस बंद कर इन्हें ठंडा होने के लिए अलग रख दें। जब सभी मसाले ठंडे हो जाएं तो मिक्सर ग्राइंडर की मदद से उन्हें पीस लें। अब एक बाउल लें और उसमें प्याज, दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, लहसुन-अदरक का पेस्ट, पुदीना और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें मटन (चिकन का भी उपयोग कर सकते हैं) के पीस डालें और अच्छी तरह से मिला दें। इन्हें तीन से चार घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें।

अब बिरयानी बनाने के लिए चावल को लें और उन्हें पानी में लगभग आधा घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद चावल का पानी निकाल दें और उन्हें अलग रख दें। अब एक बड़ी कड़ाही लें और उसमें घी डालकर गर्म करें। जब घी पूरी तरह से पिघल जाए तो उसमें चावल, तेज पत्ता, लौंग, इलायची, जीरा, नमक और 3 कप पानी डालकर उबलने रख दें। चावल को तीन चौथाई पकने तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर अलग रख दें।

अब एक दूसरी कड़ाही में घी डालकर उसे गर्म करें। इसमें मेरिनेट किया हुआ मटन/चिकन डाल दें और उसे अच्छी तरह से पकने दें। ये ध्यान रखें कि मटन की अपेक्षा चिकन को पकने में कम वक्त लगता है। जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल ले।

अब एक कड़ाही में घी गरम कर उस पर आधे चावल की परत बना लें। इसके ऊपर मटन/चिकन मसाला और हरा धनिया डाल दें। ऊपर से बचा हुआ चावल और आधा कप गरम पानी में भिगोई हुई केसर डाल दें। ऊपर से दूध डाल दें। अब कढ़ाई को ढंक दें और उसे लगभग 20 मिनट तक पकने दें। जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें और अगले 15 मिनट तक ढंका रहने दें। ऊपर से तले प्याज और हरा धनिया को मिला दें। इस तरह आकी हैदराबादी मटन बिरयानी तैयार हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत