न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विंटर स्पेशल में बनाए गोंद पाक का हलवा, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए गोंद पाक का हलवा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 7:24:13

विंटर स्पेशल में बनाए गोंद पाक का हलवा, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी #Recipe

सर्दियों के मौसम में घर पर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जो शरीर को गर्माहट देते हुए एनर्जी और सेहत प्रदान करें। इन्हीं में से एक हैं गोंद पाक का हलवा जो राजस्थान की स्वीट डिश हैं और देशभर में पसंद की जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए गोंद पाक का हलवा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

गेंहू का मोटा आटा - 2 कप
गोंद - 1 कप
खसखस - 1/2 कप
मावा/मलाई - 1/2 कप
नारियल कद्दूकस - 2 कप
चीनी - 250 ग्राम
काली मिर्च - 5-6
देसी घी - 300 ग्राम
काजू - 10
बादाम - 10

gond pak halwa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

गोंद पाक का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाए तो उसमें एक गोंद डालकर फ्राई करें और गोंद के फूले तैयार करें। इस बात का ध्यान रखें की एकसाथ पूरा गोंद न डाल दें क्योंकि इससे गोंद आपस में चिपक सकता है। जब गोंद के फूले तैयार हो जाएं तो उन्हें एक अलग प्लेट में निकाल लें। इसके बाद इसी घी में कटे हुए काजू और बादाम डालकर हल्का फ्राई कर लें। इससे काजू, बादाम की खुशबू बढ़ने के साथ उनका स्वाद भी बढ़ जाएगा।

अब चाशनी तैयार करने के लिए एक बर्तन लें और उसमें चीनी डाल दें। इसके बाद चीनी में डेढ़ कप पानी मिला दें। अब बर्तन को गैस पर गर्म करने के लिए रख देंगे। ध्यान रहे कि हमें एक तार की चाशनी बनानी है। जब तक चाशनी बन रही है, उस खाली वक्त में कड़ाही गैस पर चढ़ाकर उसमें गेहूं का आटा भून लें। बता दें कि गोंद के हलवे में मोटा आटा डाला जाता है क्योंकि इससे गोंद का हलवा चिपकता नहीं है।जब आटा अच्छी तरह से भुना जाएगा तो इसमें काली मिर्च और मावा डालकर अच्छी तरह से मिला देगें और सेकेंगे। अगर मावा की उपलब्धता न हो तो उसकी जगह मलाई का प्रयोग भी किया जा सकता है। इस बीच जब एक तार की चाशनी बनकर तैयार हो जाए तो गैस बंद कर देंगे। हलवे में अगर आपको ज्यादा घी पसंद है और अपनी इच्छा के अनुसार घी और बढ़ा सकते हैं। हलवे में मावा/मलाई को मिक्स करने के बाद उसमें खसखस मिला देंगे। इससे हलवे का स्वाद भी बढ़ जाएगा और भीनी-भीनी खुशबू भी आएगी।

हलवे में खसखस मिलाने के बाद एक कप नारियल का बुरादा डालेंगे। इसके बाद हम हलवे में पहले से तैयार की गई एक तार की चाशनी को डालेंगे और सभी मिश्रण को चाशनी के साथ अच्छी तरह से मिक्स करेंगे। इसके बाद तैयार किए गए आधे गोंद हलवे में डाल देंगे। जब हलवे में गोंद अच्छी तरह से मिक्स हो जाएगा तो उसमें काजू, बादाम और बचा हुआ एक कप नारियल का बुरादा मिला देंगे। अब इस पूरे मिश्रण को करछी या हाथों से अच्छी तरह से मिला लेंगे। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ देंगे। आखिर में जब हलवा ठंडा हो जाएगा तो उसमें बाकी बचे हुए गोंद मिला देंगे। बता दें कि एक साथ पूरा गोंद हलवे में मिलाने से गोंद आपस में चिपक सकता है इसी वजह से इन्हें आधा-आधा कर हलवे में मिलाया जाता है। अब आपका स्वादिष्ट गोंद पाक का हलवा बनकर तैयार हो चुका है। इसे सूखे मेवे से गार्निश कर सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!