Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के चहरे पर मुस्कान लाने के लिए घर पर ही बनाएं फ्रेंच फ्राइज़ #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपको फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की Recipe क बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 7:21:14

बच्चों के चहरे पर मुस्कान लाने के लिए घर पर ही बनाएं फ्रेंच फ्राइज़ #Recipe

फ्रेंच फ्राइज़ का नाम सुनते ही बच्चों के चहरे पर मुस्कान आ जाती हैं क्योंकि वे इसे खाना बहुत पसंद करते हैं। बच्चे तो क्या इसे बड़े भी बहुत चाव से खाते हैं। जरूरी नहीं हैं कि इसे बाहर रेस्टोरेंट से ही लाया जाए, जबकि सस्ते में इसे घर पर ही बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की Recipe क बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...
आवश्यक सामग्री

बड़े आलू - 5-6
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
तेल - तलने के लिए
ठंडा पानी
नींबू रस - 1 टी स्पून (वैकल्पिक)
नमक - स्वादानुसार french fry recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए सबसे पहले आलू लें और एक-एक कर उनका छिलका उतार लें। इसके बाद आलू को लंबाई में थोड़ा मोटा काट लें। इसके लिए आप वेजिटेबल चॉपर का भी सहारा ले सकते हैं। अब इसके बाद एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी लेकर कटे हुए आलू पानी में डाल दें। पानी को ठंडा करने के लिए उसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। इसके बाद आलू को तब तक पानी से धोएं जब तक कि आलू का स्टार्च पूरी तरह से साफ न हो जाए।

जब आलू का स्टार्च पूरी तरह निकल जाए तो उन्हें पानी से निकालकर रसोई के तौलिया पर डालकर ड्राई करें। ऐसा करने से आलू की नमी हट जाएगी। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें आलू के पीसेस डालें और डीप फ्राई करें। आलू को अच्छी तरह से तलने में 6-7 मिनट का वक्त लगेगा। ध्यान रहे की आलू को सुनहरा होने तक फ्राई नहीं करना है।

इसके बाद आलू को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। जब आलू पूरी तरह से ठंडे हो जाएं तो इन्हें एक बार फिर तेल में डालकर डीप फ्राई करें। इस बार आलू को चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसके बाद प्लेट में निकाल लें। अब फ्रेंच फ्राइज़ में लाल मिर्च पाउडर, नमक और नींबू रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपका स्वाद से भरा फ्रेंच फ्राइज़ बनकर तैयार हो चुका है। इसे टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology