Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पारंपरिक फलाहार के बजाय ट्राई करना हैं कुछ अलग, बनाएं अप्पे #Recipe

आज हम आपके लिए फलाहारी अप्पे बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो नए स्वाद की चाहत को पूरा करेगा। यह आसानी से तैयार होने वाला फूड आइटम है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jul 2022 8:54:40

पारंपरिक फलाहार के बजाय ट्राई करना हैं कुछ अलग, बनाएं अप्पे #Recipe

सावन के इस महीने में आए दिन कोई ना कोई व्रत-उपवास आता हैं जिसे लोग बड़ी आस्था के साथ करते हैं। लेकिन लगातार आए व्रत के दौरान पारंपरिक फलाहार खाते हुए बोरियत होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए फलाहारी अप्पे बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो नए स्वाद की चाहत को पूरा करेगा। यह आसानी से तैयार होने वाला फूड आइटम है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

सूजी - 1 कप
दही - 1/2 कप
टमाटर कटा - 1
खीरा कटा - 1
धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी - 2-3
सेंधा नमक - स्वादानुसार
सादा नमक - जरूरत के मुताबिक (वैकल्पिक)
तेल - 4 टेबलस्पून falahari appe recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

फलाहारी अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को लें और उसे एक कड़ाही में डालकर ड्राई रोस्ट कर लें। इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में सूजी डालकर उसमें बारीक कटे टमाटर और खीरा डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक और सादा नमक स्वादानुसार डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण में दही डालकर बढ़िया तरीके से मिला लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे सूजी फूल जाए।

10 मिनट के बाद मिश्रण को लें और उसे एक बार और फेंट लें। इसके बाद अप्पे का सांचा लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब सांचा गर्म हो जाए तो हर खाने में तेल डाल दें। इसके बाद चम्मच या कटोरी की मदद से हर खाने में अप्पे का पेस्ट डालें और ढक दें जिससे अप्पे ठीक से पक जाएं। जब अप्पे एक तरफ से पक जाएं तो उन्हें पलटकर दूसरी साइड से सेक लें। सिकने के बाद अप्पे एक प्लेट में निकालते जाएं। स्वाद से भरे फलाहारी अप्पे बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें गर्मागर्म ही दही या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology