न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्पेशल ग्रेवी के साथ तैयार की जाती हैं पंजाबी स्टाइल दम आलू #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल ग्रेवी के साथ तैयार की जाने वाली पंजाबी स्टाइल दम आलू बनाने की रेसिपी। इसके लाजवाब स्वाद की वजह से सभी इसे बहुत चाव से खाते हैं फिर वह चाहे बच्चे हो या बड़े।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Nov 2022 9:26:55

स्पेशल ग्रेवी के साथ तैयार की जाती हैं पंजाबी स्टाइल दम आलू #Recipe

आलू की सब्जी कई तरह से बनाई जाती हैं और इसको बनाने का अंदाज ही इसे स्पेशल बनाता हैं। आपने दम आलू की सब्जी भी कई बार खाई होगी। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल ग्रेवी के साथ तैयार की जाने वाली पंजाबी स्टाइल दम आलू बनाने की रेसिपी। इसके लाजवाब स्वाद की वजह से सभी इसे बहुत चाव से खाते हैं फिर वह चाहे बच्चे हो या बड़े। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

आलू (छोटे आकार के) - 1 किलो
टमाटर कटे - 4 कप
प्याज कटे - 2 कप
दालचीनी - 2 टुकड़े
ताजा क्रीम - 2 टेबलस्पून
चीनी - 1/2 टी स्पून
इलायची - 2-3
हरी मिर्च - 3-4
सौंफ - 2 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
लहसुन - 8-10 कलियां
जीरा - 1 टी स्पून
लौंग - 4-5
हरा धनिया - 2-3 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च - 5-6
काजू के टुकड़े - 1/2 कप
तेल - जरूरत के अनुसार
नमक - स्वादानुसार

dum aloo recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पंजाबी स्टाइल के दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में टमाटर के टुकड़े और 3 कप पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। टमाटर को 10-15 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें। अब उबले टमाटर को मिक्सर जार में डालें और पीसकर उसकी सॉफ्ट प्यूरी तैयार कर लें।

इसी तरह प्याज के टुकड़े करें और मिक्सर की मदद से उनका भी पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें इलायची, दालचीनी और लौंग डालकर कुछ सेकंड तक भून लें। इसमें प्याज का तैयार पेस्ट डालें और 1 से 2 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर मिलाएं और मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट तक और पकने दें।

अब ग्रेवी में चीनी, ताजा क्रीम और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद ग्रेवी को 1-2 मिनट और पकने दें। इसके बाद इसमें धनिया डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इसके पूर्व आलू को तेल में डालकर 1-2 मिनट तक फ्राई कर लें। इन तले हुए आलू को ग्रेवी में डालें और कड़ाही को ढककर 3-4 मिनट तक सब्जी को पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर पंजाबी स्टाइल दम आलू बनकर तैयार है। इसे रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम